4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृतक शिक्षामित्र साथी के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे साथी शिक्षामित्र, एमएलसी ने किया बड़ा ऐलान

थाना मलपुरा के गांव जारुआ कटरा निवासी शिक्षामित्र तोरन सिंह ने आर्थिक तंगी के कारण खेत में जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली थी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 23, 2018

शिक्षामित्र

शिक्षामित्र

आगरा। थाना मलपुरा के गांव जारुआ कटरा निवासी शिक्षामित्र तोरन सिंह ने आर्थिक तंगी के कारण खेत में जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली थी। जिसके बाद आज एमएलसी डॉ. असीम यादव ने शिक्षामित्र के घर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया। शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छोंकर ने कहा कि जिले के सभी शिक्षामित्र म्रतक के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे। एमएलसी डॉ. असीम यादव ने पार्टी की तरफ से मदद का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें - प्रवीण तोगड़िया के आने से पहले इस समाजसेवी को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो

ये बोले एमएलसी
समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. असीम यादव ने तोरन सिंह की मौत का जिम्मेदार योगी सरकार को ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता एवं संवेदनहीनता से दुखी होकर हतासा में शिक्षामित्र इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश में अब तक 700 से ज्यादा मोतें हो चुकी हैं। वहीं जनपद आगरा में पिछले तीन माह में यह पांचवीं घटना है। वहीं क्षेत्रीय सांसद चौधरी बाबूलाल और विधायक हेमलता दिवाकर के नहीं पहुंचने पर परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि इस दुख की घड़ी में भी क्षेत्रीय सांसद और विधायक को पीड़ित परिवार से मिलने की फुर्सत नहीं है।

ये भी पढ़ें - ताजमहल के शहर आगरा को गंदा कहने वाले केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री को मेयर ने दिया ये बड़ा जवाब

ये रहे मौजूद
इस मौके पर बृजकिशोर राठौर, भूरी सिंह सोलंकी, चंदन सिंह शिशुपाल सिंह चाहर, राम निवास, राम चरण, राजपाल सिंह, नाहर सिंह, गोविंद सिंह, मास्टर प्रेम सिंह, मास्टर दीवान सिंह, दीपक सिंह, महा जीत सिंह, मास्टर संत कुमार, रोहतास, जोगेंद्र संसार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण पर प्रवीण तोगड़िया का पीएम मोदी से बड़ा सवाल, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी और आरएसएस पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, बोले अयोध्या भेजा था, लेकिन मोहब्बत करने लगे मस्जिद से