2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं को जागरूक करने के लिए अनोखा अभियान

शाइनिंग यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को देशभक्ति, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
dr Shivani chaturvedi

dr Shivani chaturvedi

आगरा। शाइनिंग यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को जाग्रत करने के लिए अनोखा अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत एक पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसकी 10 हजार प्रतियां निःशुल्क वितरित की जाएंगी। इसके माध्यम से युवाओं को देशभक्ति, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा- देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें। पत्रिका का नाम है- द यंग मैसेंजर।

युवा सशक्तिकरण

इस संबंध में संस्था की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी चतुर्वेदी, दीपक राघव, पियूष अग्रवाल , संस्था के अध्यक्ष ब्रिजेश सिंह, संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कपूर , यश्वी गुप्ता और देवाशीष शर्मा ने विस्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पत्रिका युवाओं को समर्पित है, जिसमें युवा सशक्तिकरण और युवा विकास के जुड़े मुद्दों पर युवा लेखकों द्वारा ही लेख प्रकाशित किए जाएंगे। यह लगभग 80 पृष्ठ की पत्रिका होगी, जिसके लिए एक बड़ा समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

भारत का स्वर्णिम इतिहास जानेंगे

डॉ. शिवानी चतुर्वेदी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार , युवाओं को जागरूक करने वाले विषय , देश में जागृति फैलाने वाले विषय , रानी लक्ष्मीबाई की विचारधारा , भारत का स्वर्णिम इतिहास और आने वाले भारत की कल्पना , युवाओं के लिए सरकारी योजनएं ऐसे आदि विषयों पर इस पत्रिका में लेख प्रकाशित किये जाएंगे।दीपक राघव ने बताया कि इस पत्रिका में कुछ बड़े और प्रसिद्ध लेखकों द्वारा भी लेख प्रस्तुत किये जाएंगे जो की युवाओं और को जागरूक करने और युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित करने हेतु होंगे । इनमें कुछ विशेष नाम है - नीलेश मिसरा , अमित शंकर , तुहिन सिन्हा , चंद्रजीत वर्मा, सुरेन्द्र पूनिया आदि।

ये रहे उपस्थित

धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महासचिव देवांश भट्ट द्वारा दिया गया । संचालन अंकिता दयाल ने किया। पुष्पेन्द्र तोमर, हर्ष सोनी, अपर्णा मेहरोत्र, श्रुति बंसल, प्रांशि गोयल, कनिका भार्गव, राशि खंडेलवाल , तान्या सहगल, शुभी, वैशाली, यश, इशांत, रोहतांक, अनमोल, शुभम्, प्रीति , उन्नति टंडन , हर्ष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Story Loader