8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल पर आरती का ऐलान करने वाले शिवसेना नेता का निष्कासन पत्र हुआ वायरल, सच्चाई चौंकाने वाली…

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार के पास भेजा गया निष्कासन का पत्र।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Jul 2019, 9:02 AM IST

 Shiv Sena leader

Shiv Sena leader

आगरा। ताजमहल को तेजो महालय बताने वाले शिव सेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानिया के निष्कासन का पत्र वायरल हो रहा है। ये वायरल पत्र शिवसेना के यूपी प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह द्वारा जारी किया गया है। इस पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी आगरा को अवगत कराया गया है कि शिवसेना के आगरा प्रमुख का निष्कासन कर दिया गया है। वहीं इस पत्र को लेकर वीनू लवानियां ने कहा कि यह पत्र फर्जी है।

ये भी पढ़ें - SN medical college : पीएम नरेन्द्र मोदी ने जिस भवन का किया था शिलान्यास उसे देखने पहुंचे विधायक तो भड़क उठे

ये है मामला
शिवसेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानिया ने ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए यहां श्रावण मास के सोमवार को पूजा करने का ऐलान किया था। इस मामले में एएसआई ने जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को पत्र लिख ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें - यदि आपके घर में निकल आए सांप, तो आपको क्या करना है, पढ़िये ये खास रिपोर्ट

Shiv Sena leader " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/23/v3_4875304-m.jpg">

ये बोले अनिल सिंह
जब इस मामले में वायरल पत्र पर दिए गए ठाकुर अनिल सिंह के फोन नंबर पर पत्रिका टीम ने बात की, तो उन्होंने कहा कि बड़ी ही सिद्धत के साथ ये पत्र उनके द्वारा जिलाधिकारी आगरा को भेजा गया है। वीनू लवानियां छपास के लिए कभी ताजमहल को तेजो महालय बताते हैं, तो कभी पांच लोगों को देकर दो किलोमीटर दूर से ताजमहल पर पूजा करने पहुंच जाते हैं। ये सब तमाशाबाजी है, जिसका शिवसेना से कोई सरोकार नहीं है, जिसके चलते वीनू लवानियां को निष्कासित किया गया है।

ये भी पढ़ें - दबिश देने गई पुलिस, धोखे से घुस गई भाजपाई के घर में, जब देखा चेहरा तो छूट गये पसीने, जानिये फिर क्या हुआ...

ये बोले वीनू लवानिया
वहीं इस मामले में जब वीनू लवानिया से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि ये पत्र फर्जी है। यह पत्र अनिल सिंह के द्वारा प्रकाशित किया गया है। आप सभी को जानकारी दी जाती है अनिल सिंह जो अपने आप को राज्य प्रमुख बता रहा है वह कोई राज्य प्रमुख नहीं हैं, उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा हैं। और उन्होंने इस तरह का कोई पत्र जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - पसीना मेकअप पर नहीं करेगा असर, इस तरीके से करें पार्टी के लिए खुद को तैयार

ये बोले ललित शर्मा
वहीं जब इस मामले में ललित शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि शिवसेना में निष्कासन का अधिकार किसी के पास नहीं हैं। अनिल सिंह राज्यप्रभारी हैं, लेकिन उनके कुछ कारनामे गलत रहे। उन्होंने बताया कि हाईकमान ने यूपी को चार हिस्सों में बांट दिया है। पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी उनके पास है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसी भी मामले में कार्रवाई करने का अधिकार अनिल सिंह को नहीं हैं। वहीं पार्टी में निष्कासन करने का अधिकार सिर्फ शिव सेना प्रमुख के पास है।

ये भी पढ़ें - अधिकारियों ने बीमा कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के साथ किया ’धोखा’