28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई-स्कूटी शोरूम में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार के बीच सांस लेना हुआ मुश्किल, ऊपर रह रहे परिवारों को बाहर निकाला

आगरा के कमला नगर स्थित ई-स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। इससे इमारत के ऊपरी फ्लैट्स में रह रहे लोग ऊपर ही फंस गए। शांति प्लाजा में हुए इस हादसे में लाखों का सामान जल गया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Aman Pandey

Apr 28, 2026

Fire brigades fighting the blaze at Shanti Plaza or charred remains of e-scooters

प्रतीकात्मक फोटो । Credit: Gemini

ताजनगरी के पॉश इलाके में भीषण अग्निकांड से अफरा-तफरी मच गई। शालीमार एंक्लेव स्थित शांति प्लाजा' में संचालित एक ई-स्कूटी शोरूम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। शोरूम के भीतर रखी बैटरी और गाड़ियों के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। धुएं का काला गुबार पूरी इमारत और आसपास के क्षेत्र में फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिल के फ्लैट्स में रह रहे लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से कोई जनहानि नहीं हुई।

फ्लैट्स से जान बचाकर भागे लोग

घटना दोपहर की है। चश्मदीदों के मुताबिक, शोरूम के अंदर से अचानक आग लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ई-स्कूटी की बैटरियों के फटने जैसी आवाजें आने लगीं और आग बेकाबू हो गई। इससे शांति प्लाजा की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले परिवार दहशत में आ गए। धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब आधे घंटे तक स्थिति बेहद गंभीर बनी रही।

फायर ब्रिगेड की तत्परता ने टाला बड़ा संकट

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। फायर कर्मी रामकेश गुर्जर और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। हालांकि, इस दौरान शोरूम में रखी गाड़ियां और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शांति प्लाजा का निर्माण बिना आगरा विकास प्राधिकरण की अनुमति के किया गया था और इसमें अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।