29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा की पहली सूची जारी होते ही, शिवपाल यादव का बड़ा ऐलान, सपाइयों के उड़े होश

शिवपाल यादव देंगे अखिलेश को बड़ा झटका, इस ऐलान के बाद सपाइयों के उड़े होश

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 08, 2019

Shivpal

Shivpal

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें फिरोजाबाद से रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के नाम की घोषणा भी हुई है। शिवपाल ने भाई धर्म निभाते हुए मैनपुरी सीट छोड़ दी, लेकिन अखिलेश यादव द्वारा चाचा शिवपाल के सामने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसके बाद शिवपाल यादव ने भी यहां से दमदारी से चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा है कि ये सीट प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के खाते में ही पहुचेगी।

ये दी बड़ी जानकारी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता नीरज यादव ने बताया कि फिरोजाबाद में शिवपाल यादव की लहर चल रही है। कई सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव के साथ आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में अक्षय यादव जिनके बल पर जीते थे, अब वे शिवपाल यादव के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में हरिओम यादव ने पूरी ताकत दी, जिसके बाद अक्षय यादव भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल से 1 लाख वोटों से जीत सके। अब तो हरिओम यादव भी खुलकर शिवपाल सिंह यादव के साथ चुनाव मैदान में हैं।

बड़ी चुनौती
लोकसभा चुनाव 2019 में सपा के लिय ये सीट निकालना बड़ी चुनौती है। बता दें कि हरिओम यादव द्वारा लंबे समय से प्रो. रामगोपाल यादव और उनके पुत्र सांसद अक्षय यादव का विरोध किया जा रहा है। इस विरोध को वे खुलकर जाहिर भी कर चुके हैं। हरिओम ने खुलकर शिवपाल यादव को समर्थन दिया है, तो वहीं कई सपाई भी शिवपाल यादव के साथ जाकर खड़े हो गए हैं।

Story Loader