4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में बदमाशों ने दिया दुस्साहसिक वारदात को अंजाम, शोरूम कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

— कालिंदी बिहार सौ फुटा मार्ग पर रात्रि के समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Sep 18, 2021

Murder

घटना के बाद जांच करती पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में शुक्रवार रात्रि बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में डेंगू के डंक का शिकार हो रहे बच्चे, अब सात की मौत

यह था मामला
थाना एत्मादपुर निवासी वीर बहादुर उर्फ भूरा की कालिंदी विहार में सौ फुटा मार्ग पर राधिका प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्यूमीनियम के नाम से शोरूम है। उनके यहां 32 वर्षीय फर्रुखाबाद निवासी सुशील चौहान पुत्र राजपाल चौहान काम करजा था। वह वर्तमान में आगरा के दयालबाग में रह रहा था। शोरूम मालिक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात्रि को उसके शोरूम पर माल आने वाला था, माल उतारने के लिए उन्होंने सुशील को रोक लिया था। रात्रि करीब साढ़े 10 बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और सामान मांगने लगे।
यह भी पढ़ें—

पशुओं के लिए भूसा लेने गई 5 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विरोध करने पर मारी गोली
शोरूम मालिक सामान निकालने अंदर गए तभी बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए कर्मचारी से गल्ले के रूपए देने के लिए कहा लेकिन जब उसने देने से इंकार किया और उसने बदमाशों को बाहर खदेड़ दिया। तभी एक बदमाश ने कर्मचारी को सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वहीं शोरूम मालिक आवाज सुनकर बाहर की ओर दौड़ा लेकिन जब तक बदमाश भाग चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद के बीमार बच्चों में पाया गया डेंगू का स्ट्रेन—2, डॉक्टरों ने की पुष्टि

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
एसपी सिटी विकास कुमार और सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों के चेहरे साफ नहीं आ सके। वह मास्क भी लगाए थे। यह भी पता नहीं चल सका कि वो किस तरफ भागे थे। शोरूम मालिक ने बताया कि सुशील पहले दिन ही काम करने आया था और यह घटना हो गई। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि तीन बदमाशों ने दुकान में लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।