5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लेक्ट पीड़ित बच्चों को चेहरे पर मुस्कान लाएगी स्माइल टार्च, देखें तस्वीरें

स्माइल ट्रेन संस्था ने होंठ कटे व तालू से पीड़ित बच्चों के आगरा में अब तक 6 हजार बच्चों के किए निशुल्क ऑपरेशन

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 02, 2019

Smile Train

Smile Train

आगरा। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 35 हजार बच्चे कटे होंठ व तालू (फ्लेफ्ट लिप व पैलेट) की समस्या के साथ पैदा होते हैं। जागरूकता का अभाव व ऑपरेशन में अधिक खर्चे के कारण लगभग 70 फीसदी सही समय पर ऑपरेट नहीं करा पाते, जिसका दुष्प्रभाव उनकी पूरी जिंदगी पर पड़ता है। यह कहना था स्माइल ट्रेन इंडिया संस्था की दक्षिण एशिया निदेशक रेनू मेहता का। वह 8 फरवरी 2019 को वाराणसी में राष्ट्रीय फ्लेफ्ट दिवस पर लांच की गई स्माइल टार्च के साथ आज आगरा पहुंची।

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 22 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, आईजी रेंज और एसएसपी बदले

यहां हुआ कार्यक्रम
सिनर्जी हॉस्पीटल में आयोजित सेफ्टी न पीडिएट्रिक एनेस्थीसिया विषय पर आयोजित वर्कशॉप में उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता की कमी है। इसलिए हम अभी बी सिर्फ 30 फीसदी लोगों तक ही पहुंच पाते हैं। कैम्पेन टू राइट टू स्माइल के तहत स्माइल टॉर्च भारत के विभिन्न शहरों में पहुंचकर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास है। भारत में पिछले 19 वर्षों में साढ़े पांच लाख व उप्र में 1500 से अधिक निशुल्क ऑपरेसन किए जा चुके हैं। अगले वर्ष अप्रैल में भारत में संस्ता 20 वर्ष सेलीब्रेट करेगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) से स्माइल ट्रेन की साझेदारी ने भी उप्र में रोगियों तक पहुंच बढ़ाने में मदद की है।

ये भी पढ़ें - प्यार की मिली युवक को बड़ी सजा, बेरहमी से पीट पीटकर उतार दिया मौत के घाट

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मौजूद मेडिकल स्टॉफ व बाल रोग विशेषज्ञों को डॉ. रणवीर त्यागी ने सेफ्टी न पीडिएट्रिक एनेस्थीसिया व डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल ने बेसिक लाइफ सपोर्ट इन पीडिएट्रिक विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. सत्या सारस्वत, डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल, डॉ. प्रीति सारस्वत, डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. किशोर पंजवानी, अलीगढ़ से डॉ. पारितोष मोहन, मुरादाबाद से डॉ. किराना भट्ट आदि मौजू थे।

ये भी पढ़ें - शराबी पति की शिकायत करने पहुंची महिला पर यूपी पुलिस के सिपाही की डोल गई नीयत, महिला को बुला लिया थाने और फिर..., देखें वीडियो

होंठ कटे व तालू के बच्चों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए यहां आइये
आगरा जिले में होंठ कटे व तालू से पीड़ित बच्चे संजय प्लेस स्थित जीजी नर्सिंग होम व विमल विहार शास्त्रीपुर स्थित सारस्वत हॉस्पीटल में स्माइल ट्रेन संस्था की ओर से बिल्कुल निसुल्क ऑपरेशन किया जाता है। प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. सत्या सारस्वत व डॉ. रणवीर त्यागी ने बताया कि जागरूकता के अभाव में बहुत से बच्चे सही समय पर हमारे पास नहीं पहुंच पाते। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज मंहगा है। लिहाजा बड़े होने ऐसे लोग सामाज से अलग-थलग पड़ जाते हैं। जिसका प्रभाव इनकी शारीरिक, सामाजिक व व्यवसायिक जिन्दगी पर भी पड़ता है। के होंठ के बच्चे को 3 माह पर और कटे तालू से पीड़ित बच्चे का 9 माह पर ऑपरेशन किया जा सकता है, बशर्ते वह स्वस्थ हो।

ये भी पढ़ें - फेसबुक पर अपने हुस्न के जाल में फंसाने वाली हसीना आई पुलिस गिरफ्त में, दोस्ती करने के बाद अकेले बुलाती थी घर पर और फिर करती थी इस तरह शिकार..., देखें वीडियो

आज मेहताब में सुबह 9 बजे होगी स्माइल वॉक
3 जुलाई को सुबह नौ बजे मेहताब बाग में ऑपरेट किए हुए बच्चे व स्माइल ट्रेन संस्था से जुड़े मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़ आदि शहरों के हॉस्पीटल स्टॉफ स्माइल वॉक में भाग लेंगे। उद्घाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल करेंगे। इस मौके पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मंटोला में बवाल के बाद तनावपूर्ण शांति, मुस्लिम संगठनों के 57 लोग नामजद, देखें वीडियो