12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मृति ईरानी ने किया बड़ा खुलासा, बताया पीएम मोदी ने सेनाओं को छूट दी…

महिलाओं के मन की बात सुनने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्‍मृति ईरानी आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्‍त्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 01, 2019

Smriti Irani

Smriti Irani

आगरा। पुलवामा में वीर सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश था। पूरा देश चाहता था कि आतंकियों के सरपरस्तों को जवाब मिले। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सख्त कदम उठाया और भारतीय सेनाओं को छूट दी। इसके बाद पाकिस्तान के होश उड़ गए। ये कहना था केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का। उन्होंने कहा कि आर्गनाइजेशन आॅफ इस्लामिक कंट्री के आयोजन में भारत की बेटी सुषमा स्वराज ने भारत का लोहा मनवाया।

ये था कार्यक्रम
भाजपा के अभियान भारत के मन की बात मोदी के साथ अंतर्गत महिलाओं के मन की बात सुनने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्‍मृति ईरानी आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्‍त्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री का स्‍वागत फूलों के साथ किया। स्मृति ने शहर की महिलाओं की हर बात को ध्यान से सुनते हुए उनके हर सवाल का जवाब बेबाकी से दिया।

सवाल और मिले ये जवाब
भाजपा को वोट क्यों दें सवाल पर पर स्मृति ईरानी ने कहा कि नये भारत के निर्माण के लिये भाजपा को वोट करें। किसान को विज्ञान और सम्मान के लिये, महिलाओं को खुले में शौच जाने से रोकने, आतंकी हमलों का जवाब देने के लिये भाजपा को वोट करें। रेणुका डंग ने निजि क्षेत्र में मातृत्‍व अवकाश के बारे में पूछा। इस पर स्मृति ने कहा की पॉलिसी मैटर के बाद न्‍यायपूर्व और निति पूर्वक निर्णय लेना होता है। प्रधानमन्त्री ने मानवता दिखाते हुये 26 सप्ताह का अवकाश का प्रावधान घोषित किया है।

रोजगार पर किया सवाल
संगीता वर्मा के रोजगार के सवाल पर स्मृति ने कहा कि दो प्रकार की व्यवस्थाएं सरकार ने की हैं। स्किल मिनिस्ट्री और व्यवसाय भी हैं। इस पर सरकार ने आर्थिक व्यवस्था मुद्रा योजना के माध्यम से की है। 15 करोड़ नागरिकों को मुद्रा योजना का लाभ मिला। स्टार्ट अप और स्टैंड अप से महिलाओं को भी लाभ मिला।