21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सांप से रहें सावधान, मुंह से नहीं पूछ से करता है वार…, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

घोड़ा पछाड़ है इस सांप का नाम, इसकी पूछ में होता है जहर।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 17, 2019

snake

snake

आगरा। मानसून में सांप निकलने के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। सांप भी कई प्रजाति के होते हैं। अमूमन सांप का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, पर आपको बता दें कि हर सांप जहरीला नहीं होता है। हम आपको बता रहे हैं, एक ऐसे सांप के बारे में जो मुंह से नहीं, बल्कि अपनी पूछ से वार करता है। इसकी पूछ का वार शरीर के जिस हिस्से पर लगेगा, वो हिस्सा गलने लगेगा। इस सांप को घोड़ा पछाड़ के नाम से जाना जाता है। अछनेरा के गांव महुअर की नाथ बस्ती के रहने वाले नाथ ने बताया कि आगरा में ये सांप बड़ी संख्या में मिलते हैं।

ये भी पढ़ें - Yellow Gang: लाठी डंडे लेकर चलती हैं ये महिलाएं, गैंग का नाम है पीली सेना, देखें वीडियो

सावधान रहने की जरूरत
नाथ सुरेश ने बताया कि घोड़ा पछाड़ सांप किसी पर भी अचानक हमला नहीं बोलता है। यदि इसके साथ छेड़छाड़ की जाए, तो ये घातक हो जाता है। मुंह से वार करके ये सिर्फ खून निकाल सकता है, लेकिन यदि इसने पूछ से वार किया, तो उस स्थान पर गलाव पड़ जाएगा। सुरेश ने बताया कि इस सांप की पूछ में काटा होता है, जिसमें विष होता है। घोड़ा पछाड़ सांप सबसे फुर्तीला प्रजाति का होता है। यह सबसे अधिक गति से भागता है और लंबाई में भी अधिक होता है। इसकी खासियत यह भी है कि दूध देने वाली गाय को भांप लेता है और पैरों से जकड़कर दूध पी लेता है। जहरीला नहीं होने के कारण गाय आदि को काट देने के बाद भी कुछ असर नहीं होता।

ये भी पढ़ें - Taj Mahal पर प्रवेश की नई व्यवस्था, जान लीजिए कैसे होगी एंट्री


ये भी हैं खासियत
- छलांग लगाता है।
- बहुत तेज भागता है।
- मांसाहारी प्रजाति का है।
- सर्पों में सबसे तेज भागने वाला है।
- 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भागता है।
- चूहा और गिलहरी का सबसे ज्यादा शिकार करता है।
- इसकी लंबाई 10 से 15 फीट तक होती है।
- यह सांप पेड़ और पानी में सबसे ज्यादा रहता है
- यह सांप पानी में भी बड़ी तेजी से तैरता है।