4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन बार के विधायक को सपा ने छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

— मुलायम सिंह यादव के समधी सपा विधायक हरीओम यादव को अखिलेश यादव ने छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर, भाजपा से मिले होने का लगाया आरोप।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Feb 15, 2021

Hariom Yadav

Hariom Yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

फिरोजाबाद। भले ही विधानसभा चुनाव अभी दूर हों लेकिन पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में पार्टी से बगावत करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। सपा से खुलेआम बगावत करने वाले तीन बार के विधायक व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी को ही भाजपा के करीबी होने का आरोप लगाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

तीन बार रहे विधायक
शिकोहाबाद निवासी हरिओम यादव समाजवादी पार्टी में लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं। 2012, 2017 में उन्होंने लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 के चुनाव से पहले ही उन्होंने सपा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के खिलाफ खुलकर सामने आ गए थे। उसके बाद वह प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के साथ चले गए। हाल ही में शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें अपनी पार्टी से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था।

यह भी पढ़ें—

कासगंज घटना में शहीद हुआ आगरा का लाल, पत्नी और मासूम बेटियों को देख नहीं थम रहे लोगों के आंसू

प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया लेटर
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को लेटर जारी किया जिसमें लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने तथा भाजपा से सांठगांठ करने के कारण सपा से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।