10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीदेवी ने किया था आगरा में ऐसा काम, कि मौत के बाद भी हो रही चर्चा, बबलू हो गया फेमस

आगरा ग्रामीण लोकसभा चुनाव के प्रचार का बिगुल बजाने को सबसे पहले श्री देवी और बोनी कपूर आगरा आये थे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Feb 25, 2018

Sridevi

Sridevi

आगरा। बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया, उनकी मौत की खबर से उनके परिवार के साथ-साथ आगरा मे भी उनके चाहने वालों के चहरे पर मायूसी छायी हुई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य सभा संसद रहे अमर सिंह के आगरा ग्रामीण लोकसभा चुनाव के प्रचार का बिगुल बजाने को सबसे पहले श्री देवी और बोनी कपूर आगरा आये थे। यहां रोड शो के दौरान आगरा के इरादत नगर कस्बे तक पहुंचने के बाद श्री देवी थक गयीं थीं और यहां के मुनेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू के घर पर रुक कर फ्रेश हुईं थी और यहीं भोजन भी किया था। श्रीदेवी के बबलू के घर आने के बाद से बबलू मशहूर हो गया है।

यहां आईं थी श्रीदेवी
चार वर्ष पूर्व लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के बैनर पर अमर सिंह ने आगरा ग्रामीण लोकसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उनके चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आगरा में फिल्मी सितारों के आने का क्रम शुरू हो गया। 5 अप्रैल को अमर सिंह के चुनावी बिगुल की शुरुआत करने खुद बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ रोड शो में शामिल हुई थी। हालांकि यह रोड शो करने को वो पति बोनी कपूर के चक्कर मे राजी हुई थी। बोनी और श्रीदेवी अपने बेटे अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म तेवर के लिए रेकी करने भी आगरा आये थे। यहां सेवला थाना सदर क्षेत्र से इरादतनगर और सैयां कस्बे तक श्री देवी, बोनी कपूर और अमर सिंह व जयाप्रदा शामिल हुईं थी। इरादत नगर के बाद आस पास घूमने के लिए श्रीदेवी ने मना कर दिया था और अमर सिंह व जया आगे गयी थी।

थकने के बाद आराम करने का लिया था निर्णय
श्रीदेवी के आगरा आने की जानकारी के बाद सेवला सदर से ही हजारों लोगों की भीड़ लग गयी थी। विशेष तैयार किये हुए रथ पर बैठ कर रोड शो शुरू हुआ था। रथ में पंखा लगा था, पर इतनी गर्मी में वो नाकाफी था। जैसे तैसे 120 किमी दूर इरादत नगर तक तो श्रीदेवी चली गयीं थी पर उसके बाद उनकी हिम्मत जवाब दे गई थी। तब कस्बे में कहीं एसी की व्यवस्था ढूंढी जा रही थी। ऐसे में कस्बा बाजार में साड़ियों की दुकान चलाने वाले बबलू बनिया से संपर्क हुआ।


बबलू के घर खाया था खाना
बबलू के घर ऐसी और बढिया टॉयलेट व बाथरूम बना था। श्री देवी का काफिला गली में घुसकर बबलू के यहां रुका। यहां श्रीदेवी ने पहले टॉयलेट और वॉशरूम इस्तेमाल किया और फिर एसी कमरे में बैठ कर थोड़ा आराम किया। इसके बाद वो अपने साथ लाया खाना खाने लगीं। इसी बीच उन्हें बबलू के घर की आलू की सब्जी की खुशबू आई और उन्होंने अपना खाना छोड़ कर एक पराठा और आलू की सब्जी का स्वाद लिया। श्री देवी के आने के बाद से इनका परिवार फेमस हो गया। मुनेंद्र ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है।