6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पयूर्षण पर्व के बाद जैन अनुयायियों ने किया ये बड़ा काम

एसएस जैन ट्रस्ट मोती कटरा के तत्वावधान में श्री रामलाल वृद्ध आश्रम में रह रहे दादी बाबा और बच्चों की सेवा के लिए वहां पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 08, 2017

SS Jain trust

SS Jain trust

आगरा। पयूर्षण पर्व के उपरांत जैन अनुयायिायों ने क्षमा याचना कर सेवा सहयोग और संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। एसएस जैन ट्रस्ट मोती कटरा के तत्वावधान में श्री रामलाल वृद्ध आश्रम में रह रहे दादी बाबा और बच्चों की सेवा के लिए वहां पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। ट्रस्ट के सदस्यों ने जहां एक ओर बुजुर्गों के खान पान का सामान व् जरुरत की अन्य वस्तुयें भेंट कीं, वहीं वहां रह रहीं 250 से अधिक गायों के लिए एक ट्रक भूसा दिया।

यहां होती है सच्ची सेवा
ट्रस्ट की सुलेखा खुराना ने बताया कि पयूर्षण पर्व उपरांत सेवा के कार्यों को किया जाता है। इस बार इस आयोजन के लिए श्री रामलाल वृद्ध आश्रम को चुना गया है। यहां आकर बेहद अच्छा लगा, यहां सच्ची सेवा हो रही है। एसएस जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और उनके मुख से निराली दुआएं हमें प्रेरित कर रही हैं कि हम बार बार यहां आएं।श्री रामलाल आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और किशोरों ने एक ओर स्वागत किया वहीं बच्चों ने स्वागत गान गाया।

ये की अपील
आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूं तो अशोक जैन सीए के मार्ग दर्शन में सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं, परन्तु नगरवासी गायों के लिए चारा व् आश्रम को रोजाना की व्यवस्था में सहयोग करते रहे हैं, तो उनका परिवार इसी तरह आश्रम की सेवा को विस्तार देता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सन्देश जैन ने किया। इस अवसर पर कांता जैन, मंगेश लाता जैन,चमेली शर्मा, सृष्टि सिंह, सुनीला सचदेवा विनीता जैन, रेखा जैन, शांता जैन, अनीता जैन,गायत्री जैन,प्रतिभा जैन,संगीता जैन,हर्षवाला जैन,प्रभा जैन,मंजू जैन,दीपा शर्मा,प्रियंका जैन,नेहा शर्मा,सुलेख सुराना आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -

बुलेट पर इस शख्स को देख पुलिस वालों के उड़ गए होश, थानेदार भी हो गए चौकन्ने

खेल-खेेेल में पानी भरी बाल्‍टी में डूब गया मासूम, मौत