
आगरा। एसएसपी अमित पाठक की कार्रवाई जहां महकमे में दरोगाओं और सिपाहियों पर होने की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं एक नेक काम के लिए भी हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। एसएसपी ने दो युवकों को उस वक्त मदद पहुंचाई जब वे घायल हुए थे। पीड़ित के परिवारीजनों का कहना है कि काश, हर जिले में होता ऐसा एसएसपी। दोनों घायलों का एसएन की इमरजेंसी में चल रहा है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: शराब की दुकानों पर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक, जानिए फिर क्या हुआ
घायलों के मददगार बने आगरा एसएसपी
दरअसल पूरा मामला थाना सदर क्षेत्र के अवंतीबाई चौराहे का है। यहां पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा गए। एसएसपी रात को निरीक्षण के लिए निकले थे। जब उन्होंने इन दोनों युवकों को घायल अवस्था में देखा तो अपनी एस्कॉट की गाड़ी से घायल युवकों को एसएन की इमरजेंसी में दाखिल कराने के लिए भेजा। एसएसपी की एस्कॉर्ट से इमरजेंसी आए दोनों युवकों का उपचार शुरू किया गया। दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। युवक एसएसपी को धन्यवाद दे रहे है।
पुलिस उपनिरीक्षक पर दिखाई सख्ती
एक ओर जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक का मार्मिक रवैया देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर उनका सख्त रवैया दिखाई दिया। महिला थाने में तैनात उपनिरीक्षक सतीश चंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया गया है कि अंजली पत्नी आरक्षी संजीव कुमार निवासी गणपत एन्क्लेव बमरौली रोड आगरा ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि पंजीकृत कराए गए मुकदमा संख्या 526,2017 में थाना के विवेचक द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने विवेचक को बुलाकर विवेचना की समीक्षा की और विवेचना में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Published on:
27 Mar 2018 12:54 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
