
Pathrav
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के वजीरपुरा में पथराव से अफरा तफरी मच गई। मुस्लिम बाहुल्य ऐरिया में पथराव की सूचना पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गये। बताया गया कि किसी छोटीसी बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आए, इसके बाद देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया, कि दोनों पक्ष के लोगों ने मोर्चा संभाल लिया। कुछ युवकों ने छत से चढ़कर पथराव किया, तो वहीं कुछ लोग घरों के नीचे से पथराव करते नजर आए। इस दौरान संजय प्लेस मार्ग पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। इस पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Published on:
06 Jun 2019 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
