9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्विस जोड़े पर फतेहपुर सीकरी में हुए हमले की ये है हकीकत

योगी के आगरा दौरे के दौरान फतेहपुर सीकरी में स्विस जोड़े पर हमले की खबर चल रही है, जबकि इसकी हकीकत कुछ और है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Oct 26, 2017

Swiss tourist

Swiss tourist

आगरा।फतेहपुर सीकरी में स्विस जोड़े पर हमला कोई आज नहीं, बल्कि 23 अक्टूबर को हुआ था। उनका डॉक्टरी मुआयना भी कराया गया था। फतेहपुर सीकरी पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया। हमला करने वालों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के कारण इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। विदेशी जोड़े का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तेहरा गेट के पास हुआ हमला
स्विट्जरलैंड के लॉसेन शहर निवासी क्विंटिन जेर्मी क्लेर्क (24 साल) अपनी प्रेमिका मैरी ड्रोज के साथ 30 सितंबर को भारत आए थे। 23 अक्टूबर को उन्होंने फतेहपुर सीकरी का भ्रमण किया। दोनों रूपवास रोड स्थित फतेहपुर सीकरी के तेहरा गेट की तरफ रेलवे ट्रैक पर थे। तभी किसी ने उन पर पत्थऱ से हमला कर दिया। प्रेमी जोड़ा घबरा गया। पत्थर क्लेर्क के सिर में लगा। मामला विदेशी पर्यटक का होने के कारण थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस सक्रिय हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दोनों का डॉक्टरी मुआयना कराया गया। पुलिस ने एनसीआर काटकर इतिश्री कर ली। विदेशी पर्यटकों ने तहरीर दी थी, लेकिन प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

रेलवे स्टेशन पर मारपीट का आरोप
उधर, क्विंटन जेर्मी क्लेर्क का कहना कि कुछ लड़के हमें फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन के पास परेशान करने लगे। पहले इन लोगों ने फब्तियां कसीं, जिसे हम समझ नहीं सके। हमारे साथ सेल्फी लेने के लिए हमें जबरन रोका। आऱोप है कि मारपीट के कारण हाथ टूट गया है। लड़कों ने सिर्फ हमला किया, लूटपाट नहीं की। यह समझ से परे है कि हमला क्यों किया गया। पुलिस को तहरीर देने के बाद वे आगरा आ गए। फिर दिल्ली चले गए। वहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हुए हैं। वे जांच के लिए फतेहपुरसीकरी पहुंच रहे हैं।

पुलिस ने अपनी ओर से लिखी एफआईआर
फतेहपुर सीकरी के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना तेहरा गेट के निकट रेलवे ट्रैक के पास की है। पर्यटकों से हमने तहरीर मांगी, लेकिन कुछ नहीं दिया। फिर उन्होंने पुलिस को लिखकर दिया नो कंपलेंट। इसके बाद पुलिस ने अपनी ओर से ही एफआईआर दर्ज की। कार्यवाही चल रही है। हमला करने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।