8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ ताजमहल ही क्यों, आगरा के बेहद पास हैं ये खूबसूरत जगह, इस वीकेंड आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान

Tourist Places in Agara: अगर आप भी आगरा के रहने वाले हैं और इस वीकेंड कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो आगरा से पास भी हैं और खूबसूरत भी। तो सोचिए मत, बा प्लान बना लीजिए कम खर्च के साथ इन बेहतरीन जगहों का...

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Jyoti Singh

May 31, 2022

सिर्फ ताजमहल ही क्यों, आगरा के बेहद पास हैं ये खूबसूरत जगह, इस वीकेंड आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान

अक्सर आगरा का ख्याल आते ही जहन में सिर्फ ताजमहल याद आता है। लेकिन ताजमहल का दीदार करने के बाद कहां घूमना है, ये ख्याल ज्यादातर लोगों को कंफ्यूज करता है। अगर आप आगरा के रहने वाले हैं और आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत और फेमस जगहों के बारे में बताएंगे। जो आगरा से बेहद नजदीक हैं, और आपको वहां जाने में ज्यादा समय भी गवाना नहीं पड़ेगा। यहां आप परिवार वालों के साथ, दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ एक या दो दिन का ट्रिप आराम से प्लान कर सकते हैं। इसलिए अगर आप भी इस वीकेंड घूमने का मन बना रहे हैं तो इस लेख में बताए गए आगरा के पास इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें....

ये भी पढ़ें: Clock Tower: लंदन की बिग बेन तर्ज पर बना है देश का सबसे ऊंचा घंटाघर, लखनऊ की शान में लगा रहा चार चांद

फतेहपुर सिकरी (Fatehpur Sikri)

आगरा से फतेहपुर सिकरी घूमने का आपके लिए अच्छा मौका है। आपको बता दें कि मुगल बादशाह अकबर द्वारा निर्मित-फतेहपुर सीकरी विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। ये जगह आगरा का सबसे सुंदर और निकटतम पर्यटन स्थल है। जो कि महज आगरा से 36 किलोमीटर देर स्थित है। आधे घंटे की ड्राइव आपको मुगल साम्राज्य की पूर्ववर्ती राजधानी तक ले जाएगी। यहां देखने लायक जगह जैसे बुलंद दरवाजा, जोधाबाई पैलेस, शेख सलीम चिश्ती की दरगा (मकबरा), जामा मशजीद, ख्वाबाग और दीवान-ए-खास हैं।

भरतपुर (Bharatpur)

आगरा के आसपास घूमने के लिए भले ही कई जगह हो, लेकिन प्रकृति प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों के लिए भरतपुर आगरा के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भरतपुर मुख्य रूप से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या भरतपुर पक्षी अभयारण्य के लिए जाना जाता है। स्थानीय और प्रवासी दोनों तरह की दुर्लभ और लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियां यहां मौजूद हैं। आगरा से वीकेंड मनाने के लिए भी परफेक्ट प्लेस है। यहां आप 4 से 5 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आगरा से भरतपुर की दूर 52 किलोमीटर है। पक्षी अभयारण्य के अलावा, डीग वाटर पैलेस, गंगा मंदिर और सरकारी संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

मथुरा और वृन्दावन (Mathura and Vrindavan)

अगर आप धार्मिक प्लेसेज पर जाना पसंद करते हैं तो मथुरा और वृन्दावन जा सकते हैं। मथुरा और वृन्दावन सबसे पवित्र और लोकप्रिय स्थानों में आते हैं। आगरा से मथुरा की दूरी 57 किलोमीटर है, तो वही आगरा से वृन्दावन की दूरी 75 किलोमीटर है। मथुरा और वृन्दावन के धार्मिक स्थलों के देखने के लिए आप कम से कम 2 दिन की छुट्टी जरूर लेकर आएं। मथुरा में आप कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, कुसुम सरोवर, गीता मंदिर, राधा कुंड, कंस किला और मथुरा संग्रहालय देख सकते हैं, तो वही वृन्दावन के प्रमुख आकर्षण इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधा रमन मंदिर और प्रेम मंदिर हैं।

रणथंभौर (Ranthambore)

जो लोग एनिमल लवर्स हैं उनके लिए रणथंभौर घूमने लायक है। ये देश के सर्वश्रेष्ठ बाघ अभयारण्यों में से एक माना जाता है, जहां आप सबसे बाघ पाए जाते हैं। साथ ही रणथंभौर वनस्पतियों और जीवों की वजह से भी बेहद समृद्ध और प्रसिद्ध है। यहां कोई भी प्रकृति के बीच एक अच्छा समय बिता सकता है और प्रसिद्ध रणथंभौर किला और जोगी महल को भी देख सकता है। रणथंभौर एक दिन के ट्रिप के लिए काफी है। आगरा से रणथंभौर की दूरी 197.8 किलोमीटर है।

जयपुर (Jaipur)

जयपुर शहर उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है, जहां आप राजपूत की सदियों पुरानी विरासत को अभी भी देख सकते हैं। जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां दो से तीन दिन के लिए घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षण हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस है। आगरा से जयपुर की दूरी 240.9 किलोमीटर है।