28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल की सुंदरता पर लगा ‘काइरोनोमस’ नाम के कीड़े का ग्रहण, संगमरमर पर बढ़ते जा रहे धब्बे

'काइरोनोमस' एक मादा कीट है, जो एक बार में एक हजार अंडे देती है। पूरे 28 दिन यह अंडे कीड़े बनकर तैयार होते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Sanjana Singh

Apr 21, 2023

Taj Mahal news

दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल की खूबसूरती पर गोल्डी 'काइरोनोमस' नाम के कीड़े ने हमला बोल दिया है। इस कीड़े की वजह से ताजमहल का सफेद संगमरमर अब हरा और काला होता जा रहा है। बताया जा रहा है यह कीड़े यमुना में गंदगी और प्रदूषण से पनपते हैं। साथ ही, बढ़ता तापमान भी इनके पनपने का बड़ा कारण है।

'काइरोनोमस' एक मादा कीट है, जो एक बार में एक हजार अंडे देती है। पूरे 28 दिन में यह अंडे कीड़े बनकर तैयार होते हैं। इस कीड़े की उम्र मात्र 2 दिन की होती है। ये कीड़े ताजमहल के पत्थरों पर इकठ्ठे हो जाते हैं और स्त्राव के चलते हरे और काले रंग के धब्बे छोड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है यूपी पुलिस की ब्लैक लिस्ट में शामिल सुधाकर सिंह? जिस पर पुलिस ने रखा था 1 लाख का इनाम

साल 2015 में कीड़ों को रोकने के लिए बनी थी कमेटी
लगभग दो साल पहले भी ऐसा मामला सामने आया था, जब कीड़े की वजह से ताजमहल के संगमरमर बदरंग हो गए थे। यही नहीं, आठ साल पहले 2015 में आगरा प्रशासन ने इन कीड़ों को पनपने से रोकने के लिए एक कमेटी भी बनाई थी। इस कमेटी में 11 लोग शामिल थे। पिछले आठ साल में इन कीड़ों के हमले से चार बार ताजमहल के पत्थर बेरंग हो चुके हैं। 2015, 2019, 2021 और अब साल 2023 में इनका प्रकोप दिखाई दे रहा है।