
पर्यटन नगरी आगरा में सोमवार से दस दिनी कला और शिल्प का मेला ' ताज महोत्सव ' शुरू हो गया। यूपी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने फीता काटकर महोत्सव की शुरुआत की। मुक्ताकाशीय मंच पर ब्रज मशहूर फूलों की होली, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य और बालीवुड सिंगर अमित मिश्रा की परफार्मेंस मुख्य आकर्षण रही।
विश्व बंधुत्व और जी 20 की थीम पर ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में इस बार 300 शिल्पियों ने स्टॉल लगाए हैं। हाथ के बने बैग, लखनवी चिकन के कुर्ते और तरह - तरह के शिल्पियों के उत्पाद लोगों को लुभा रहे हैं। शिल्पग्राम में प्रवेश करते ही सेल्फी प्वाइंट पर राधा कृष्ण की तस्वीर के साथ फोटो खिंचाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। मंच पर ब्रज की फूलों की होली , चरकुला नृत्य , मयूर नृत्य और बॉलीवुड गायक अमित मिश्रा के सुरों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
स्वागत गीत के साथ हुई शुरुआत
ताज महोत्सव के आगाज के बाद शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर मुक्ताकाशीय मंच के कार्यक्रमों की शुरुआत की। गजल गायक सुधीर नारायण के द्वारा ताजमहोत्सव के थीम सॉन्ग की प्रस्तुति के बाद अतिथियों का संबोधन शुरू हुआ। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने आयोजन में आने के लिए अतिथियों को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा की ताजमहोत्सव आगरा के पर्यटन उद्योग की जान है। आज जी 20 की मेजबानी के बाद आगरा का इतना विकास हुआ है की देश और विदेश से लोग यहां आकर शहर की सुंदरता देख रहे हैं। यह महोत्सव कलाकारों को मंच देने के लिए ही आयोजित किया गया है। स्थानीय प्रतिभाओं से लेकर मशहूर कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षक है।
लजीज व्यंजनों की भरमार
लखनवी कबाब, दक्षिण भारत के डोसा से लेकर हरियाणा की एक किलो की जलेबी का स्वाद लेकर लोग चटखारे लगा रहे हैं। हाथरस की हींग और भेलपुरी की स्टाल देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ रहा है।
बच्चों के लिए किड जोन
ताजामहोत्सव में बच्चों के लिए अलग किड जोन बनाया गया है। यहां तरह - तरह के झूलों के साथ खिलौनों की दुकान लगाई गई है।
Published on:
20 Feb 2023 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
