आठ अक्टूबर को गुयाना के प्रथम उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोस नागामूटू आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के चलते ताजमहल प्रातः 10.15 से दोपहर 12.15 तक बंद रहेगा। ताजमहल की टिकट खिड़कियां 9.15 बजे बंद हो जाएंगी। मतलब 9.15 बजे से ताजमहल में प्रवेश बंद हो जाएगा। इस तरह तीन घंटे तक ताजमहल में कोई पर्यटक प्रवेश नहीं कर सकेगा।