12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

ईद पर मदरसा में शव दफनाया, तनाव के बाद पुलिस ने कब्र से निकलवाया, देखें वीडियो

देर रात्रि शव को घर में बनी कब्र से निकालकर कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इसके साथ ही विवाद समाप्त हो गया।

Google source verification

आगरा। कस्बा पिनाहट में शनिवार की रात्रि में इश्तियाक की मां का देहांत हो गया। इश्तियाक ने मां का शव अपने घर के बराबर में चल रहे मदरसा में कब्र खोदकर दफना दिया। मदरसा में बच्चे पढ़ने आते हैं। जब पड़ोसियों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध किया इस बात पर कहासुनी हो गई। सूचना मिली तो मौके पर उप जिलाधिकारी बाह अरुण कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी पिनाहट आ गए। उन्होंने इश्तियाक से बात की। उनसे कहा कि शव को कब्रिस्तान में ही दफनाना चाहिए। काफी देर झिक-झिक के बाद परिजन इस बात पर राजी हो गए। रविवार को रात्रि 3.30 बजे शव को घर में बनी कब्र से निकालकर कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इसके साथ ही विवाद समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें

इंसान को पहचानने के लिए क्या आंखों की जरूरत होती है? पढ़िए ये कहानी