10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SC ST Act: ठाकुरों के 22 गांव की महापंचायत में हुआ बड़ा फैसला, देवकीनंदन ठाकुर 11 सितंबर को करेंगे बड़ा ऐलान

आगरा में पुलिस ने क्षत्रियों को किया नजरबंद। क्षत्रियों ने दिखाई चालाकी, पुलिस की नजरों से बचकर की दूसरे स्थान पर पंचायत।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 09, 2018

sc st act 2018

sc st act 2018

आगरा। एससी एसटी एक्ट पर गांव खंदौली के सैमरा में होने वाली 22 गांव के ठाकुरों की महापंचायत पुलिस ने रोक दी। पुलिस ने क्षत्रिय महासभा के लोगों को वाटर वक्र्स स्थित क्षत्रिय भवन में नजरबंद कर लिया, तो वहीं सैमरा गांव को भी पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। इसके बाद ठाकुरों द्वारा पुलिस की नजरों से छुपकर सैमरा से दो किलोमीटर दूर अपनी कुल देवी के मंदिर पर बैठक की। बैठक में बड़ा ऐलान किया गया।

यहां हुई बैठक, लिया गया बड़ा निर्णय
पुलिस ने क्षत्रियों को नजर बंद कर लिया, तो ठाकुरों के 22 गांव के लोगों ने बेहद चालाकी से बैठक का स्थान बदल दिया। ये बैठक चौहानों की कुलदेवी आशा पूर्णा देवी मंदिर पर हुई। बैठक में लोगों की संख्या महापंचायत जितनी नहीं थी, फिर भी संख्या अच्छी खासी थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब बड़ा आंदोलन किया जायेगा। 11 सितंबर को देवकीनंदन ठाकुर सैमरा आ रहे हैं, उनके कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। क्षत्रिय महासभा ने ऐलान किया, कि झूठे मुकदमे बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।

क्षत्रियों में आक्रोश
वहीं पुलिस द्वारा क्षत्रिय महासभा के भवन पर नजरबंद किये जाने से क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। क्षत्रिय महासभा के महामंत्री एके सिंह ने कहा कि मासिक बैठक का आयोजन किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस प्रशासन भवन में पहुंच गया। भवन के नीचे वाले हॉल को जेल बना दिया गया। वहीं पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्षत्रिय सभा के 50 से अधिक पदाधिकारी और सदस्यों को नजरबंद रखा गया।

लोकतंत्र की हत्या
महामंत्री एके सिंह ने बताया कि ये लोकतंत्र की हत्या है। कोई व्यक्ति अपने घर में बैठकर भी चर्चा नहीं कर सकता है। पुलिस प्रशासन का रवैया बेहद दुखद था। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय महासभा इस प्रकार से डरने वाली नहीं है। आगामी समय में बैठक कर जो आंदोलन चल रहा है, उसकी रणनीति बनाई जायेगी। आने वाले समय में संगठन चुप नहीं बैठेगा।