2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवकी नंदन ठाकुर की सभा पर पुलिस की रोक के बाद ठाकुर बनायेंगे अब नया प्लान

खंदौली के सैमरा गांव में होनी थी आज महापंचायत, पुलिस ने नहीं दी अनुमति।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 11, 2018

Thakur

Thakur

आगरा। SC ST Act पर भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर की आज खंदौली के गांव सैमरा में महापंचायत थी। इस महापंचायत में 22 गांव के ठाकुर शामिल होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी। देवकी नंदन ठाकुर को आगरा में सभा की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद इस महापंचायत का आयोजन रद्द कर दिया गया, लेकिन क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आगे की रणनीति तैयार कर ली जायेगी।

ये भी पढ़ें - SC ST Act की धमकी देकर महिला ने किया कुछ ऐसा कि ठाकुर साहब के उड़ गये होश, अब पुलिस के पास जाने में भी लग रहा डर, देखें वीडियो

जल्द होगा प्लान तैयार
क्षत्रिय महासभा के महामंत्री एके सिंह ने बताया कि आज की महापंचायत रद्द कर दी गई है, लेकिन क्षत्रिय समाज शांत नहीं बैठेगा। संगठन के सभी पदाधिकारी इस मामले में जल्द ही बैठक करेंगे, जिसके बाद प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि देवकी नंदन ठाकुर के आने का प्रोग्राम अभी रद्द हुआ है, लेकिन आगे वे ठाकुरों की महापंचायत में आयेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आवाज दबाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। ये उत्पीड़न क्षत्रिय समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें - SC ST Act की लड़ाई लड़ने वाले देवकी नंदन का ये है 'ठाकुर' रहस्य, जिसे नही जानते होंगे आप

ये बोले पदाधिकारी
क्षत्रिय महासभा के महामंत्री एके सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को भारत बंद के आंदोलन के दौरान फर्जी तरीके से मुकदमे लिखा दिया गये। इसके साथ ही सरकार द्वारा जो SC ST Act को लेकर परिवर्तन किया है, उसका दुरुपयोग किया जायेगा। क्षत्रिय समाज इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: देवकीनंदन ठाकुर को बड़ा झटका, SC ST Act के विरोध में अब नहीं कर पायेंगे ठाकुरों के साथ महापंचायत

Story Loader