18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

बैंक आॅफ बड़ौदा में सेंध लगाकर चोर स्ट्रॉग रूम तक पहुंचे

सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस जुटी छानबीन करने में

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Feb 16, 2018

आगरा। बैंक आॅफ बडौदा में चोर सेंध लगाकर स्ट्रॉग रूम तक घुस गए।चोर बैंक में एक घंटे तक रहे। बैंक में लगे सीसीटीवी में टॉर्च की रोशनी के साथ कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं लेकिन चेहरे स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

दीवार में सेंध देखकर उड़े अधिकारियों के होश
थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में यमुना पार हाईवे पर बैंक आॅफ बड़ौदा है। शुक्रवार बैंक की दीवार में सेंध को देख अधिकारियों के होश उड़ गए। बैंक के अंदर कई ताले टूटे हुए थे। स्ट्रॉग रूम के अंदर जिस अलमारी में कैश रखा था, उसे भी चोरों ने तोड़ने की कोशिश की। लेकिन, वे ताला नहीं तोड़ सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसमें 2.40 बजे बैंक की टॉयलेट की दीवार में सेंध लगाने के बाद चोर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। बैंक के अंदर चोर करीब एक घंटे तक रहे। चोरों ने स्ट्राग रूम का ताला तोड़ दिया, इसके बाद अंदर घुस गए और कैश निकालने के लिए अलमारी का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बैंक के अंदर करीब 10 लाख का कैश रखा हुआ था। चोरों ने बैंक के अंदर घुसने के कुछ देर बाद सीसीटीवी के तार भी काट दिए, जिस समय की रिकॉर्डिंग है उसमें टॉर्च दिखाई दे रही है, अंधेरे में चोरों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं।