13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में घर से आ रही थी खटपट की आवाज, आंख खुली, तो उड़ गये होश

रात में घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक युवक को घर से आवाज सुनाई दी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 19, 2018

 thieves

thieves

आगरा। रात में घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक युवक को घर से आवाज सुनाई दी। उसकी आंख खुली, तो आवाज सुनकर वह कमरे की ओर पहुंचा, वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गये। उसकी आंखों के सामने तीन चोर थे। वह हड़बड़ा गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाते ही तीनों चोर मौके से भाग निकले।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार में यादवों के बच्चों के साथ भेदभाव का लगा आरोप, प्राइमरी स्कूल में नहीं दी जा रही ड्रेस

यहां का है मामला
आगरा ग्वालियर रोड स्थित थाना मलपुरा के गांव नगला माकरोल निवासी माता प्रसाद पुत्र श्यामलाल सिचांई विभाग में कर्मचारी हैं। वे परिवार के साथ मंगलवार रात को घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनके घर में तीन चोर घुस आए। वे सामान को इधर उधर फेंकने लगे। खटपट की आवाज सुनकर उनके पुत्र अतुल कुमार की नींद खुल गई। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए। इससे चोरों के होश उड़ गए। वे मौके से अपनी सफेद अपाचे बाइक से भाग गये।

ये भी पढ़ें - Triple Talaq Ordinance: मोदी सरकार के अध्यादेश पर मुस्लिम नेता ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

बच गया लाखों का माल
चोरों के बाद परिजनों ने घर की तलाशी ली तो पाया, कि चोर कीमती सामान नहीं ले जा सके। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं घटना की जानकारी जब सुबह ग्रामीणों को हुई, तो उनमें पुलिस को लेकर रोष फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है, वहीं एसओ मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि मामले मे पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - महागठबंधन में भी इस सीट पर जीत की राह नहीं आसान, भाजपा के लिए ये बड़ा प्लस पॉइंट

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग