
palmistry
आगरा। कहा जाता है कि हाथ की रेखाएं व्यक्ति के भविष्य बताती हैं। ज्योतिषाचार्य हाथों की रेखाएं देखकर व्यक्ति की नौकरी, विवाह आदि से जुड़ी तमाम बातें बता देते हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि जब भी उच्च अधिकारी का सपना कोई व्यक्ति संजोता है तो वो सिविल सेवा के बारे में सोचता है क्योंकि यही वो सर्विस है जिसमें व्यक्ति को पद, प्रतिष्ठा और जॉब सुरक्षा तीनों एक साथ मिल जाती हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानते हैं ऐसी रेखाओं के बारे में जो आपके कॅरियर में उच्च अधिकारी का पद दर्शाती हैं।
1- जिस व्यक्ति के हाथ में कनिष्ठिका उंगली सामान्य से अधिक लंबाई की हो, उसका अंतिम सिरा अनामिका के तीसरे पोरे के बीच तक आता हो। उसकी उच्च अधिकारी बनने की प्रबल संभावना होती है।
2- सूर्य पर्वत स्पष्ट उभार लिए हो साथ ही सूर्य रेखा गहरी हो। सूर्य पर्वत पर त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त या नक्षत्र का चिन्ह हो तो ऐसा व्यक्ति आईएएस या पीसीएस सर्विस में पद प्राप्त करता है।
3- जिन हाथों में कनिष्ठिका, अनामिका के तृतीय पर्व को स्पर्श करे, मंगल पर्वत या जीवन रेखा से कोई रेखा निकल कर सूर्य पर्वत को स्पर्श कर ले तो व्यक्ति उच्च अधिकारी बनता है।
Published on:
29 Dec 2018 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
