6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूल भरी आंधी के लिए रहे तैयार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी, शाम को बदलेगा मौसम

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 02, 2018

weather in rajasthan

आगरा। मई में मौसम का बदलाव देखने को मिला। आसमान से आग बरसी। आंधी तूफान ने सभी जिलों में दहशत फैलाई। वहीं पश्चिमी विक्षोम के चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आंधी और गरज बरस के साथ बौछार पड़ने की संभावनाएं बन रही है।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग ने शनिवार के दिन पूरे प्रदेश में धूल भरी आंधी आने और गरज के साथ बौछार होने की चेतावनी जारी की है। शाम के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार के दिन पूरे प्रदेश में धूल भरी आंधी आने व गरज के साथ बौछार होने की चेतावनी जारी की है। शाम के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

अधिकारियों को दी गई चेतावनी, आगरा में तीन तूफान
आगरा में धूल भरी आंधी, गरज चमक के साथ बौछार को देखते हुए बिजली गिरने की संभावनाएं भी व्यक्त की जा रही है। इसको देखते हुए आगरा जिलाधिकारी गौरव दयाल ने भी निर्देश जारी किए हैं। सभी जगहों पर एसडीएम, तहसीलदार और लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्र में रहे। सभी प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी रद कर दी गई है। पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्क रहें। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ.पवन सिसौदिया का कहना है कि एक दो दिन मौसम में बदलाव रहेगा। लेकिन, अभी तापमान में लगातार वृद्धि होगी। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। धूल भरी आंधी से रात के तापमान में कुछ गिरावट जरूर हो सकती है।

तीन तूफान ने मचा रखी है तबाही
आगरा में तीन तूफान आ चुके हैं। इन तूफानों ने भयंकर तबाही मचाई थी। अभी तक बिजली विभाग समूचे जनपद में बिजली सुचारू नहीं कर सका है। सैकड़ों बिजली के खंभे टूट कर गिरे थे। आंधी तूफान के चलते लोग दहशत में हैं।