7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकान की बिक्री बढ़वाने के नाम पर की तंत्र क्रिया, 9 महीने में कराया साढ़े चार लाख खर्च

दुकान पर टोना टोटका किए जाने की बात कहकर ढोंगी तांत्रिक ने दुकानदार से तंत्र क्रिया के नाम पर साढ़े चार लाख ठग लिए।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Apr 05, 2023

tanra.jpg

आगरा में तंत्र क्रिया के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है

व्यापार में नुकसान झेल रहे आगरा के एक व्यापारी से ढोंगी तांत्रिक ने तंत्र मंत्र करने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए। कोई फायदा न होने पर जब पीड़ित ने तांत्रिक से पैसे मांगे तो तांत्रिक खुद को डॉन का भाई होने का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दुकान पर सामान लेने आया था मौलाना

थाना शाहगंज के रुई की मंडी निवासी गौरव सारस्वत की रुई की मंडी बाजार में कास्मेटिक सामान की दुकान है। गौरव सारस्वत ने बताया की 9 महीने पहले उनकी दुकान पर रेशम कटरा ताजगंज निवासी मौलाना तारीख जाफरी सामान लेने आया था। बातों ही बातों में जाफरी ने उनसे कोई परेशानी होने की बात पूछी तो उसने व्यापार में नुकसान होने की बात बताई। इसके बाद जाफरी ने कुछ मंत्र पढ़े और बताया की उसकी दुकान पर किसी ने टोना टोटका कर दुकान को बांध दिया है और वो तंत्र मंत्र से दुकान को फिर से सिद्ध कर धंधा सही कर सकता है।
पीड़ित उसकी बातों में आ गया और फिर तन्त्र क्रिया करने के नाम पर जाफरी ने ढाई लाख रुपए ले लिए। इसी बीच उसके बच्चों को भी कुछ परेशानी हुई तो उक्त तांत्रिक जाफरी ने फिर तन्त्र क्रिया के नाम पर दो लाख रुपए और ले लिए। पीड़ित ने बताया की ढोंगी तांत्रिक ने मार्केट के आधा दर्जन अन्य दुकानदारों से भी लाखों की ठगी की है ,वो लोग भी उसके खिलाफ मुकदमा लिखाने जा रहे हैं।

पैसे मांगने पर डॉन की दे रहा धमकी
व्यापार और बच्चों की परेशानी दूर न हुई और उल्टा परेशानियां और बढ़ गई तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तांत्रिक से कोई लाभ न होने की बात कहकर पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने खुद को एक माफिया डॉन का भाई होने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आए व्यापारी ने थाना पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने ठगी के पैसे वापस करने और सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना शाहगंज पुलिस द्वारा धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।