9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैकमैन कर रहा था ड्यूटी, तभी पीछे से आ रही ट्रेन से हुआ दर्दनाक हादसा

बरहन के चमरौला स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Patrika Desk

Mar 05, 2018

Trackman death Latest Rail news

Trackman death Latest Rail news

आगरा। बरहन के चमरौला स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक पर काम कर रहे ट्रैकमैन को पीछे से आ रही ट्रेन ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। ट्रैक पर काम कर रहे अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यहां की है घटना
थाना बरहन के नगला जौहरी खांडा का रहने वाला विष्णु कुमार पुत्र लालसिंह ट्रैकमैन है। सोमवार को वह चमरौला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर काम कर रहा था। उसके अलावा अन्य कर्मचारी अलग अलग ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान हावड़ा से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस 12453 ट्रेन कीे चपेट में ट्रैकमैन आ गया और उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को होश उड़ गए। उनके द्वारा घटना की सूचना रेलवे प्रशासन के साथ पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो वर्ष पहले हुई है शादी
घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की उम्र 22 साल थी। उसकी शादी 2 वर्ष पहले हुई था। परिजनों ने बताया कि विष्णु कुमार का 6 महीने का एक बेटा भी है। बेटे की मौत से जहां माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है, तो वहीं विष्णु की पत्नी ने तो सुधबुध खो दी है। उसे समझ ही नहीं आ रहा है, कि पलभर में उसकी जिदंगी किस तरह उजड़ गई।