
घटना के बाद मकान के बाहर जुटी भीड़
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में एक रिटायर्ड कर्मचारी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से बंदूक बरामद हुई है। जिस समय यह घटना घटित हुई थी उस समय घर में पत्नी, बेटा और पुत्रवधु भी थे। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।
यह भी पढ़ें—
शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला
थाना शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर निवासी करीब 70 वर्षीय सुनहरी लाल डाक विभाग से रिटायर्ड हैं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। इंस्पेक्टर शाहगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मृतक करीब एक वर्ष से चारपाई पर थे। चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण वह परेशान रहते थे। खाने के लिए डॉक्टरों ने नली डाल रखी थी। परिजनों के मुताबिक उनकी देखरेख भी अच्छे से की जा रही थी। आज उन्होंने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़कर पहुंचे तो शव देखकर हैरान रह गए। पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
Published on:
27 Jul 2021 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
