26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UGC के चेयरमैन का आगरा से गहरा नाता, कॉलेज में उत्सव का माहौल

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन पद पर डॉ. धीरेन्द्र पाल सिंह की नियुक्ति हुई है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 24, 2017

UGC chairman Prof Dhirndra pal singh

UGC chairman Prof Dhirndra pal singh

आगरा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन पद पर डॉ. धीरेन्द्र पाल सिंह की नियुक्ति हुई है। वे मूल रूप से जलेसर (एटा) के रहने वाले हैं। इसके साथ ही उनका आगरा का गहरा नाता है। राजा बलवंत सिंह कॉलेज (आरबीएस कॉलेज) में तो उत्सव का माहौल है। एकदूसरे को बधाइयों का दौर चल रहा है। यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षा का संचालन और नीति निर्धारण किया जाता है।

आरबीएस कॉलेज में किया अध्ययन
डॉ. धीरेन्द्र पाल सिंह ने राजा बलवंत सिंह कॉलेज आगरा से 1976 में बीएससी तथा 1978 में एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की डिग्री प्राप्त की है। वे 10 मई, 2009 से 11 जुलाई, 2010 तक बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के सदस्य रहे हैं। बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के अधीन छह शिक्षण संस्थाएं चलती हैं। इतना ही नहीं, डॉ. धीरेन्द्र पाल सिंह राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के निदेशक पद पर भी तैनात रहे हैं।
आशा लगाए बैठे हैं ये
आरबीएस इंजीनियरिंग तकनीकि परिषद, बिचपुरी के निदेशक डॉ. अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि हमें खुशी इस बात की है कि राजा बलवंत सिंह कॉलेज का विद्यार्थी देश की बड़ी संस्था यूजीसी का मुखिया बना है। उन्होंने बताया कि डॉ. धीरेन्द्र पाल सिंह अत्यंत सरल स्वभाव के हैं। यूं तो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के लिए सभी शिक्षण संस्थाएं समान हैं, लेकिन हमें आशा है कि राजा बलवंत सिंह कॉलेज के लंबित प्रोजेक्ट स्वीकृत हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि आरबीएस कॉलेज को डीम्ड विश्वविद्यालय और या कृषि विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव भी चल रहा है। इस पर भी विचार किए जाने की जरूरत है।

गर्व की बात
आरबीए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम गोयल, आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैम्पस के निदेशक डॉ. बीबीएस परिहार, आरबीएस पॉलीटेक्निक बिचपुरी के प्राचार्य डॉ. एमएस चौहान, बीवीआरआई बिचपुरी के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह, आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वाईपी सिंह आदि ने डॉ. धीरेन्द्र पाल सिंह की नियुक्ति पर कहा है कि यह आरबीएस कॉलेज के लिए गौरव की बात है। बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के उपाध्य़क्ष राजा अनिरुद्धपाल सिंह और सचिव भानु प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि डॉ. धीरेन्द्र पाल सिंह पर हमारी संस्था को गर्व है।