4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताज की खूबसूरती पर​ फिदा हुईं यूएन जनरल एसेंबली की अध्यक्ष मारिया

ताजमहल को बताया इंसानी हुनर का बेजोड़ नमूना, बोलीं बस देखते रहो ताज

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Aug 12, 2018

taj mahal

taj mahal maria

आगरा। ताजमहल खूबसूरत है, इसकी कारीगरी बेमिसाल है। विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का सौंदर्य देखते ही बनता है। कोई एक बार ताजमहल को देख ले तो वो उसे देखता ही रहे। ताजमहल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। कुछ ऐसे ही शब्द जुबान पर थे जब यूएन जनरल एसेंबली की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा गार्सेस ने ताजमहल का दीदार किया। वे एक घंटे तक ताजमहल को देखती रहीं।

मारिया हुई ताज की मुरीद
रविवार को यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा गार्सेस आगरा पहुंचीं। होटल ओबरॉय अमर विलास में वे बीती रात पहुंचीं थीं। रविवार सुबह ही ताजमहल देखने की इच्छा उन्होंने अधिकारियों को जता दी थी। ताजमहल देखने के लिए उनकी ललक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वे यहां पहुंची तो संगमरमरी हुस्न की खूबसूरती देखकर वे चकित रह गईं और अपलक उसे निहारती रहीं।

ताजमहल देखने के दौरान खासी उत्साहित नजर आईं
रविवार को ताजमहल देखने के दौरान उनका उत्साह देखते ही बनता था। करीब एक घंटे तक उन्होंने ताज का दीदार किया। ताजमहल परिसर में भ्रमण के दौरान ताजमहल के सौंदर्य पर मुग्ध नजर आईं। उन्होंने मोहब्बत की निशानी ताजमहल को बेमिसाल बताया। गाइड नितिन सिंह के साथ ताजमहल की पच्चीकारी, इतिहास, स्थापत्य कला और हस्तकला की बारीकी से जानकारी ली। पाश्र्व में बह रही यमुना को वे काफी देर तक देखती रहीं। ताज के सेंट्रल टैंक पर उन्होंने फोटो भी खिंचवाए। ताजमहल से रवानगी से पहले उन्होंने विजिटर बुक पर स्पैनिश भाषा में ताज को बेमिसाल लिखा।

आगरा किला भी गईं इतिहास की जानकारी ली
मारिया आगरा किला देखने के लिए भी गई। आगरा किला देखने के दौरान भी उन्होंने काफी देर तक इतिहास की जानकारी ली। आगरा किला से उन्होंने ताजमहल देखने की इच्छा जाहिर की। बहुत देर तक वे ताजमहल को आगरा किला से देखती रहीं। आगरा किला में भी करीब एक घंटा घूमने के बाद वे होटल रवाना हो गईं।