
आगरा। अरुण जेटली के Union budget 2018 का पिटारा खुल गया है। भाजपाई जहां इस बजट पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, तो वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि बजट ठगने वाला है। इस बजट में किसान, गरीब, मजदूरों को कोई लाभ नहीं मिला है। सपाई बोले ये व्यापारियों की सरकार है और बजट भी व्यापारियों को लाभ पहुंचाने वाला रहा है।
ये बोले जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने बताया कि किसान आत्महत्या कर रहा है। किसानों की स्थिति दिन व दिन खराब होती जा रही है, लेकिन सरकार ने बजट में किसानों को कुछ खास लाभ नहीं दिया है। किसान व मजदूर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जिससे किसानों को राहत मिले।
ये भी पढ़ें -
ये बोले महानगर अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि ये सरकार व्यापारियों की सरकार है। इस बजट में व्यापारियों को फायदे वाले सौदे दिखाई दिए हैं। गरीब किसान और मजदूरों को ये बजट रुलाने वाला है। टैक्स में कोई छूट न देकर आम लोगों को भी सरकार ने ठगने का काम किया है। ये अब तक का सबसे बुरा बजट रहा है।
ये भी पढ़ें -
सिर्फ ख्वाब है ये बजट
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आलोक यादव ने कहा कि केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किया गया आम बजट 2018 सिर्फ ख्वाब है। ये बजट अमीरों को फायदा पहुंचाने वाला है। मध्यमवर्गीय और गरीब किसानों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं मिला है। इस बजट के बाद रेस्टोरेंट में खाना, फोन बिल, मोटर बाइक, फ्रिज यानि आम लोगों की जरूरत वाली सभी चीजें महंगी होने वाली हैं।
ये भी पढ़ें -
Published on:
01 Feb 2018 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
