4. वर्ष 1988 में आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। तब अटल-आडवाणी का स्वागत जुलूस निकाला गया। दुकानों और घरों से जबर्दस्त पुष्पवर्षा हुई। इसके बाद अम्बेडकर पार्क, बिजलीघर में हुई सभा में अटल ने कहा था- भई, आगरा के लोग तो बहुत खतरनाक हैं। ये तो फूलों से घायल कर देते हैं। जरा बचके रहना।