26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में 11 फरवरी को मतदान, जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम

आगरा में पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Jan 04, 2017

up election dates

up election dates

आगरा। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। आगरा में पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। इस ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा, कांग्रेस और सपा को उम्मीदवारों के नाम घोषित होने का इन्तजार हैं।


ये है चुनाव कार्यक्रम
पहले चरण में आगरा समेत 15 जिलों में मतदान होगा। 17 जनवरी, 2017 को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। 24 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी को होगी। 27 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 11 फरवरी, 2017 को मतदान है।


नौ विधानसभा क्षेत्र
आगरा में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं- आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा छावनी, आगरा ग्रामीण, बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़, फतेहपुरसीकरी, एत्मादपुर। आगरा उत्तर से भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग, आगरा दक्षिण से भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय हैं। आगरा छावनी से गुटियारीलाल दुबेश, आगरा ग्रामीण से कालीचरन सुमन, फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा, फतेहपुरसीकरी से ठाकुर सूरजभान सिंह, एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल सिंह विधायक हैं। ये सभी बहुजन समाज पार्टी से हैं। छोटेलाल वर्मा अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। बाह से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं राजा अरिदमन सिंह।

ये भी पढ़ें

image