9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश की हत्या में एक और वकील का नाम आया, पहले रिश्तेदार को मारी थी गोली, UP Police का इंस्पेक्टर चश्मदीद

दरवेश के भतीजे सनी यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोप- मनीष ने बुआ के चैम्बर पर कब्जा कर रखा था

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jun 13, 2019

darvesh singh

darvesh singh

आगरा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या बुधवार को दीवानी कचहरी में स्वागत समारोह के दौरान कर दी गई थी। साथी अधिवक्ता मनीष बाबू शर्मा ने गोली मारी थी। मनीष बाबू शर्मा की हालत गंभीर है। इस मामले में दरवेश के भतीजे सनी यादव ने आरोपी मनीष शर्मा, उसकी पत्नी और अधिवक्ता विनीत गुलेच्छा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सतीश यादव को चश्मदीद बनाया गया है।

यह भी पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि एक ही चैंबर में 10 वर्ष तक साथ काम करने वाले ने ही कर दी दरवेश यादव की हत्या

पहले रिश्तेदार पर चलाई गोली

खंदारी के गणपति अपार्टमेंट निवासी सनी यादव ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार मनीष शर्मा ने पहले रिश्तेदार मनोज यादव पर फायर किया। मनोज झुक गया और गोली नहीं लगी। इसके बाद मनीष ने दरवेश सिंह को गोली मार दी। दरवेश पर कई फायर किए। फिर खुद को भी गोली मार ली।

यह भी पढ़ें

BREAKING दीवानी में यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मार कर हत्या

पहले रिश्तेदार को मारी गोली

उल्लेखनीय है कि दरवेश यादव का बुधवार को दीवानी कचहरी में स्वागत किया था। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ता हर्षित थे। स्वागत के बाद वे दीवानी कचहरी में ही डॉ. अरविन्द मिश्रा के चैम्बर में गईं। वहां कई अधिवक्ता और रिश्तेदार थे। तभी मनीष ने गोली मार दी। दरवेश सिंह की मौत हो गई। मनीष शर्मा की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें

जानिए दरवेश यादव के बारे में, जिनकी यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष बनने के चौथे दिन ही दीवानी में हत्या कर दी गई

मनीष की पत्नी जान से मारने की धमकी दे चुकी है

सनी का कहना है कि मनीष शर्मा की पत्नी वंदना शर्मा पूर्व में दरवेश सिंह को फोन पर जान से मरवाने की धमकी दे चुकी है। मनीष शर्मा ने उसकी बुआ के चैम्बर पर भी कब्जा कर रखा था। दरवेश के स्वागत से पहले अधिवक्ता विनीत गुलेच्छा, मनीष शर्मा को उसके घर से साजिश के तहत लेकर आया था। पुलिस ने सनी यादव की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें

BIG BREAKING: यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव को सम्मान समारोह के दौरान जानिये साथी वकील ने क्यों मारी गोली, देखें वीडियो