
आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए सात पुलिस उपाधीक्षकों को जबरन रिटायरमेंट दे दिया है। प्रांतीय पुलिस सेवा के साथ अधिकारियों को सेवानिवृत्ति का फैसला सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद किया। इन सात अधिकारियों में से दो अधिकारी आगरा में तैनात हैं।
चल रही स्क्रीनिंग
योगी सरकार द्वारा हर विभाग में स्क्रीनिंग कराई जा रही है। ऐसे में उन अधिकारियों को चिन्हित किया गया, जिनकी कार्यक्षमता कम या उनकी भ्रष्टाचार में लिप्तता पाई गई। ऐसे ही सात पुलिस अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट दिया गया है। इसमें आगरा में तैनात सहायक सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी अरुण कुमार और पुलिस उपाधीक्षक नगर नरेन्द्र सिंह राना को शामिल किया गया है।
ये दिया गया दंड
सहायक सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी अरुण कुमार को वृहद दंड, चार लघु दंड और एक वर्ष की सत्यनिष्ठा अप्रामाणित का फैसला किया गया है, वहीं पुलिस उपाधीक्षक नगर नरेन्द्र सिंह राना को लघु दंड दिया गया है।
Updated on:
07 Nov 2019 02:00 pm
Published on:
07 Nov 2019 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
