
BJP ticket
आगरा। अब नगर निकाय चुनाव का हल्ला है। हर कोई जुगाड़ लगा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का टिकट पाने के लिए हर कोई आतुर है। सब अपने-अपने खास नेताओं के यहां दौड़ लगा रहे हैं। नेता परेशान हैं। इसे देखते हुए भाजपा से टिकट पाने मांगने वालों को आवेदन करने के लिए कहा गया है। बृज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस पर ये आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
हर वार्ड में 10 से अधिक आवेदक
स्थानीय नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। हर कोई भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमाना चाहता है। केन्द्र और उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी में आस्था दिखाने वालों की गिनती बढ़ गई है। नगर निगम के पिछले चुनाव में आवेदक नहीं थे, वही इस बार एक एक वार्ड से 10 से अधिक आवेदक हैं। ऐसे में चयन करना मुश्किल हो रहा है।
मंडरा रहे आवेदक
यह सबको पता है कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का महानगर अध्यक्ष और संगठन मंत्री की संस्तुति मायने रखेगी। इसलिए पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के कैम्प कार्यालय और बृज क्षेत्र कार्यालय पर आवेदकों की कतार लगी हुई है। बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह के आसपास लोग मँडरा रहे हैं। टिकट मांगने वालों को स्पष्ट किया गया है कि पार्टी के निष्ठावान और परिश्रमी कार्यकर्ता को ही महत्व दिया जाएगा।
23 और 24 अक्टूबर को करें आवेदन
महानगर अधयक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस आगरा पर 23 और 24 अक्टूबर को 11:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक नगर निकाय चुनाव के प्रभारी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी और सहप्रभारी तथा प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी उपस्थित रहेंगे। वे नगर निकाय चुनाव हेतु मेयर और पार्षद की उम्मीदवारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के आवेदन स्वीकर करेंगे। जो भी टिकट की चाह रखता है, दोनों नेताओं के सम्मुख आवेदन कर सकता है।
Published on:
22 Oct 2017 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
