आगरा। आईएसबीटी के पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारी का सोते हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। ड्यूटी के दौरान रोडवेजकर्मी संतराम कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे हैं और लोग पूछताछ के लिए भटक रहे हैं। इस वीडियो को किसी ने शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रोडवेज कर्मचारी का नाम संतराम बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारी कुर्सी पर पैर रखकर सो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद परिवहन विभाग में खलबली मची हुई है।