22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather: तपती धूप के बीच बादलों ने ली एंट्री, फिर बदला मौसम, कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से झुलसाने वाली गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का हाल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 18 Apr 2025, 7:04 PM IST

up weather

UP Weather: मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से राज्य में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। इस बदलाव के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम हुआ सुहाना तो गर्मी से राहत

गुरुवार की शाम से ही लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का मानें तो 18 से 20 अप्रैल के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इससे खेतों में कटी फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कानपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप, दो घंटे की जांच और आरोपी गिरफ्तार

चलेंगी तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ बिजली चमकने और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खास तौर से अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और जौनपुर के आस पास के जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 50 से अधिक जिलों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर चेतावनी दी है। इनमें प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, ललितपुर, झांसी, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, और कई अन्य जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: बदल गई रामलला की पोशाक और शृंगार, भोज में किया गया बदलाव, मन मोह लेगा नया रूप

मौसम विभाग के अनुसार मौसम 20 अप्रैल तक इसी तरह बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है जिससे लोगों को और राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग