
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार सुबह से तापमान में और गिरावट हो सकती है
आगरा। दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। बीते शुक्रवार और शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा रहा। धूप भी हल्की रही जिसके कारण लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। हालांकि रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहा। इस दौरान खिली धूप ने लोगों को काफी राहत दी। लेकिन ये राहत लंबे समय तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बाद यानी 12 दिसंबर से मौसम फिर से करवट ले सकता है। इस दौरान पारा लुढ़कने के साथ ही बारिश होने के आसार हैं, जिसके कारण कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। बारिश के बाद फिर से कोहरा बढ़ सकता है।
वहीं बीते दिनों पड़े कोहरे ने शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा को और ज्यादा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 201 पर पहुंच गया। हालांकि आगामी दिनों में बारिश होने के बाद प्रदूषण के स्तर में थोड़ी बहुत गिरावट हो सकती है। लेकिन अगर हवा में प्रदूषण ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में कोहरे के साथ लोगों के लिए स्मॉग भी बड़ी परेशानी बन सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
Updated on:
09 Dec 2019 10:28 am
Published on:
09 Dec 2019 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
