
यूपीएससी में 300 वीं रैंक लाने के बाद ऐश्वर्या परिवार के साथ खुशी मनाती हुई।
UPSC Result 2023: लोकसभा सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं आगरा के मधुनगर की रहने वाली ऐश्वर्या दुबे ने यूपीएससी में 300वीं रैंक हासिल की है। ऐश्वर्या का इसी दिन जन्मदिन पड़ता है। ऐसे में उन्हें दोहरी खुशी मिली है।
यूपीएससी का रिजल्ट आने के बाद जैसे ही लोगों को ऐश्वर्या के पास होने की खबर मिली। वैसे ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ऐश्वर्या खुद अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रही हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि किसमत ने UPSC में सिलेक्शन का तोहफा ऐसे वक्त पर दिया है, जिस दिन उनका जन्मदिन है।
यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह कौन हैं, जिसका भरी पंचायत में लोगों को पिस्टल लहराते हुए धमकी देने का वीडियो वायरल
IAS बनना चाहती है ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने यूपीएससी की तैयारी के साथ-साथ UPPSC का एग्जाम भी क्लियर किया है। उन्होंने उस एग्जाम में 9वीं रैंक हासिल की थी। ऐश्वर्या का शुरू से IAS बनने का सपना है। वह कहती है कि भले ही उनका रैंक 300 वीं है। लेकिन उन्हें आईएएस बनना है। अगर इस बार नहीं बनी तो फिर से एक्जाम दूंगी।
सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या के पिता हरेंद्र दुबे एक होटल में सेल्समैन का काम करते हैं. भाई हर्षित प्राइवेट जॉब करते हैं. बचपन से ही UPSC में चयन का सपना देखने वाली ऐश्वर्या दुबे शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी। 10वीं से लेकर 12वीं तक हर क्लास में उसने टॉप किया। ऐश्वर्या एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
Updated on:
24 May 2023 07:59 pm
Published on:
24 May 2023 07:53 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
