6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ताजमहल के साथ मोहब्बत का शो भी देखेंगे

आगरा आना तय लेकिन अभी तारीख निश्चित नहीं 24 या 25 फरवरी को आएंगे, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

2 min read
Google source verification
US President Donald Trump

US President Donald Trump

आगरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के बुलावे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) नई दिल्ली आ रहे हैं। वे आगरा (Agra) भी आएंगे। 24 या 25 फरवरी, 2020 को आगरा आना है। तारीख तय होना बाकी है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। डोनाल्ड ट्रम्प ताजमहल (Tajmahal) के अलावा कलाकृति (Kalakriti culture and convention centre) में होने वाले ‘ताज-द-मोहब्बत’ शो भी देखेंगे। यह अपने आप में नई बात है।

यह भी पढ़ें

राजकिशोर राजे ने नई पुस्तक हकीकत–ए-अकबर में सिद्ध किया- अकबर महान नहीं था, देखें वीडियो

साथ में आ रही मेलानिया ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक रहेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में ताजमहल और मोहब्बत का शो देखना है। जाहिर है उनके पास समय बहुत कम है। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ताजमहल के पास होटल अमर विलास में उनका प्रवास होगा।

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत- देखें वीडियो

सुरक्षा का खाका
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। इसके लिए अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां 17 फरवरी, 2020 को आगरा आएंगी। इससे पहले एक बार सुरक्षा का जायजा लिया जा सका है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान को दौरान खेरिया हवाई अड्डा से लेकर ताजमहल तक का मार्ग जनशून्य किया जाएगा। लोगों को घरों में बंद कर दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। पांच जोन में बांटकर सुरक्षा का खाका खींचा गया है।
यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में लुटेरी दुल्हनें, एक और परिवार किया शिकार

मंडलायुक्त ने की बैठक
आगरा मंडल के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कलाकृति सभागार में सुरक्षा को लेकर बैठक की। इसी सभागार में डोनाल्ड ट्रम्प ताज-द-मोहब्बत शो देखेंगे। इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नगर बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। 24 या 25 फरवरी को आना प्रस्तावित है।