26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉटस्टार का डाटा चोरी कर चलाते थे अपना फर्जी ओटीटी प्लेटफार्म, सट्टा लगाकर कमाते थे करोड़ों,गिरफ्तार

आगरा पुलिस स्टार इंडिया नेटवर्क द्वारा ओटीटी प्लेटफार्म का डाटा चोरी कर सट्टेबाजी करवाने की शिकायत पर तीन आरोपियों को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Avinash Jaiswal

•

Updated: 29 Jul 2023, 6:05 PM IST

hotstar_data_chor.jpg

आगरा पुलिस की साइबर सेल ने स्टार प्लस और डिजनी हॉट स्टार जैसे नामी ओटीटी प्लेटफार्म के अधिकृत लाइव कंटेंट को चोरी कर थर्ड पार्टी ऐप पर डालकर सट्टा लगवाकर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगी के मास्टरमाइंड तीन अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

बीती छः जुलाई को स्टार इंडिया नेटवर्क के अधिकृत प्रतिनिधि हेमंत टंडन द्वारा पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत की गई थी कि लाइव कंटेंट लाइव गेम चोरी कर के थर्ड पार्टी ऐप ikbet.com वेब पोर्टल पर कम दाम में सब्सक्रिप्शन देकर लाइव स्ट्रीमिंग और मैचों पर सट्टेबाजी करवाकर करोड़ों रुपयों की ठगी की जा रही है। ऐप के द्वारा आगरा के खाते पर पैसे मंगाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना शाहगंज ने मुकदमा दर्ज किया गया था और साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में टीम को ऐप का संचालन आंध्र प्रदेश से होने की जानकारी हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त आंध्र प्रदेश के रहने वाले शेख करीमुल्ला, शेख मुलानी और टी सूर्या हैं जबकि गैंग के अन्य सरगना आंध्र प्रदेश निवासी बी महेश, कृष्णा रेड्डी और शेख अब्दुल्ला अभी तक फरार चल रहे हैं। इनके पास से 20 चेक बुक, दो डायरी, चार मोबाइल, एक दर्जन से ज्यादा एटीएम कार्ड, आधा दर्जन आधार कार्ड बरामद किए हैं। करीब चौबीस लाख रुपए की धनराशि को फ्रीज किया गया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया यह गैंग अंतरराज्यीय स्तर पर फ्रॉड करता है। इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस कई एंगल पर जांच पड़ताल और तफ्तीश कर रही है। जो लोग भी सामने आएंगे उन सभी लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

सिर्फ प्यादे हैं गिरफ्तार अभियुक्त

बता दें की जो आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं वो हाईटेक ठगों के सिर्फ प्यादे मात्र हैं। इनका काम बैंक खातों का इंतजाम करना था। इन्हें 5 से 15 हजार रुपए तक देकर मास्टरमाइंड करोड़ों रुपए के वारे न्यारे कर लेते थे। आगरा से भी जो खाते दिए गए थे वो लोगों को भ्रमित कर खुलवाए गए फर्जी खाते थे जो कुछ दिन चलाने के बाद बंद कर दिए जाते थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग