scriptउत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के हाथों आज रचा जा रहा इतिहास | Uttarakhand governor baby rani maurya will distribute sanitary pad | Patrika News
आगरा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के हाथों आज रचा जा रहा इतिहास

-30 कन्या विद्यालयों को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी
-स्मृति, लीडर्स आगरा और एओजीएस की प्रमुख भूमिकाः डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा

आगराSep 14, 2018 / 08:34 am

Bhanu Pratap

baby rani maurya

baby rani maurya

आगरा। इस समय देश भर में ‘मासिक धर्म स्वच्छता’ पर काम किया जा रहा है। इस काम को कर रही हैं संस्था नाइन मूवमेंट और फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फोग्सी)। दोनों संस्थाओं की ओर से आगरा में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक वृहद स्तरीय गोष्ठी और कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसके तहत 30 कन्या विद्यालयों को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका वितरण करेंगी उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य। आयोजक डॉ. नरेन्द्र मल्होत्री का कहना है कि बेबीरानी मौर्य के हाथों आज इतिहास रचा जा रहा है। ताजमहल के शहर आगरा में यह अनूठा और ऐतिहासिक कार्यक्रम है।
यह भी पढ़ें

दूसरी बेटी पैदा हुई तो पिता बना हैवान, पहली बेटी को छत से फेंका

dr narendra malhotra
प्रिया भार्गव और साक्षी विद्यार्थी भी आ रहीं

होटल रेडिसन ब्लू में चल रहे इयान डोनाल्ड इंटर यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के सम्मेलन के अंतर्गत यह गोष्ठी 14 सितंबर 2018 को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। समारोह का उद्घाटन सुबह 11 बजे बतौर प्रमुख अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मिस व्हील चेयर 2015 प्रिया भार्गव और यौन शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने वालीं साक्षी विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें

हिन्दी का ये है महत्व, जानिए विश्व में किस स्थान पर है हिन्दी

baby rani maurya
इन संस्थाओं की भूमिका

इयान डोनाल्ड इंटर यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिकल अल्ट्रासाउंड, भारत शाखा के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने बताया कि बेटी-बचाओ- बेटी-पढ़ाओ की आवाज बुलंद करने वाली संस्था स्मृति, आगरा में महिला सशक्तिकरण पर काम कर रही संस्था लीडर्स आगरा और आगरा ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी (एओजीएस) भी इस गोष्ठी एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन वितरण कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं। ली़डर्स आगरा के कर्ताधर्ता और पूर्व पाार्षद सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
यह भी पढ़ें

हिन्दी को ऐसे बचाकर रखा, गैर हिन्दी भाषी राज्यों में बढ़ा हिन्दी का महत्व

निःसंतानता के मामलों में अल्ट्रासाउंड का महत्व पर सम्मेलन

उन्होंने बताया कि इयान डोनाल्ड इंटर यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिकल अल्ट्रासाउंड के तत्वावधान में आगरा के होटल रेडिसन ब्लू में ‘साउथ एशिया कोर्स इन ह्यूमन रिप्रोडक्शन’ 14 से 16 सितंबर 2018 तक आयोजित की जा रही है। सम्मेलन में देश-विदेश से आए स्त्री रोग एवं अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। गर्भावस्था और निःसंतानता के मामलों में अल्ट्रासाउंड के महत्व पर चर्चा करेंगे। साथ ही इससे जुडे विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र चलेंगे। 14 एवं 15 सितंबर को तकनीकी सत्र सुबह आठ से शुरू होकर सायं छह बजे तक चलेंगे। अंतिम दिन रेनबो हॉस्पिटल में हैंड्स ऑन वर्कशॉप के साथ समापन होगा।

Home / Agra / उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के हाथों आज रचा जा रहा इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो