
Gift Ideas
आज यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है। ऐसे में अपने पति, पत्नी, बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के रूप में अपने वेलेंटाइन को गिफ्ट देने का चलन है। इसको लेकर पूरा बाजार गिफ्ट आइटम से पटा पड़ा है। अगर आप भी अपने वेलेंटाइन को इस खास मौके पर गिफ्ट देना चाहते हैं तो इस खबर से कुछ आइडियाज आपको मिल सकते हैं।
आइडियाज गर्लफ्रेंड के लिए (Gift Ideas for Girlfriend)
अगर आप अपने साथी की पसंद और नापसंद से वाकिफ हैं, तो आपके लिए अपने साथी के लिए गिफ्ट लेना आसान हो जाता है। अगर आपको उनकी पसंद नापसंद का आइडिया नहीं है तो हम आपको बताएंगे ऐसी चीजों के बारे में जिसे आप अपनी Girlfriend को दे सकते हैं। ये आपके बजट में भी आएगा और आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद भी आएगा। आमतौर पर लड़कियों को जूलरी का काफी शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें खूबसूरत रिंग या ब्रेसलेट खरीद कर दे सकते हैं। स्पेशल पेंडेंट भी बाजार में अवेलेबल है जो दो हिस्सों में होता है। एक हिस्सा आपके पास और दूसरा उनके पास रहेगा। इन पर नाम का पहला अक्षर आप लिखवा सकते हैं या ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं। इसके अलावा चॉकलेट या बुके भी गिफ्ट कर सकते हैं। गर्ल्स परफ्यूम या डियो भी एक ऑप्शन हैं। या फिर कोई छोटा सा खूबसूरत पर्स और टेडी। इन सबके साथ एक ग्रीटिंग कार्ड जरूर दें। इसमें शब्दों के जरिए आप अपने जज्बात जाहिर कर सकते हैं।
गिफ्ट आइडियाज बॉयफ्रेंड के लिए (Gift Ideas for Boyfriend)
बॉयफ्रेंड के लिए आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, परफ्यूम्स, रिस्ट वॉच या फिर फैशनेबल ड्रेस देखी जा सकती है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में मोबाइल फोन खरीदने जा रहे हैं तो अच्छा फोन 8 हजार की रेंज से शुरू होता है। इसमें बजट महत्वपूर्ण है। अगर उन्हें परफ्यूम्स या डियो का शौक है तो भी बेहतरीन ऑप्शन है। 200 रुपए से 600 रुपए के बीच आपको बहुत अच्छे ब्रांड्स के परफ्यूम या डियो मिल जाएंगे। अगर आप स्मार्ट रिस्ट बैंड गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये करीब 2000 हजार रुपए से शुरू होते हैं। मेन्स वेयर में तो अनगिनत वैरायटी हैं। आप अपने बजट के हिसाब से उनका पसंदीदा ब्रांड और कलर खरीद सकते हैं। आजकल ब्लूटूथ स्पीकर भी काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। ये भी 400 रुपए की रेंज से शुरू होते हैं।
पति के लिए गिफ्ट आइडियाज (Gift Ideas for Husband)
पत्नी से ज्यादा और ये कौन जान सकता है कि उनके हमसफर को क्या पसंद है। बीते कुछ साल से ब्रेसलेट और परफ्यूम गिफ्ट करने का चलन ज्यादा बढ़ा है। ब्रेसलेट तो आपके बजट पर डिपेंड करता है लेकिन परफ्यूम चाहें तो कम कीमत पर अच्छे ब्रांड्स मिल सकते हैं। 250 से 1000 रुपए के बीच अच्छा परफ्यूम या डियो बाजार में उपलब्ध है। लेदर वॉलेट, कफलिंक या फिर लेदर बेल्ट भी एक ऑप्शन हैं। अगर वो जिम जाते हैं तो एक अच्छा ट्रेकसूट या जिम बैग भी बढ़िया विकल्प है और ये 1000 रुपए से 5 हजार के बीच मिल जाएंगे। अगर उन्हें सनग्लासेस का शौक है तो ये आपके बजट पर डिपेंड करता है। वैसे कम्पलीट शेविंग किट भी हसबैंड के लिए एक पॉपुलर गिफ्ट ऑप्शन है। ये 500 से 2000 रुपए के बीच आपको मिल जाएंगे।
पत्नी के लिए गिफ्ट आइडियाज (Gift Ideas for Wife)
पत्नी को पर्स और उसके साथ कुछ उनकी मनपसंद चॉकलेट दे सकते हैं। जूलरी तो एक ऑप्शन है ही लेकिन ये कुछ महंगा है, या यूं कहें कि इसमें आपके बजट का बड़ा रोल होगा। एक स्लिम ट्रिम और खूबसूरत रिस्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। ये 800 से 3000 रुपए के बीच शानदार मिल जाएगी। अगर उन्हें ड्रेसेस का ज्यादा शौक है तो उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए कोई ड्रेस सिलेक्ट कर सकते हैं।
Published on:
14 Feb 2019 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
