30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के रेतीले धाेरों में ‘बेशकीमती खजाना’, नाॅन कन्वेंशनल यूरेनियम का मिला सबसे बड़ा भंडार!

जोधपुर के आगोलाई व बिनावास की ग्रेनावट व रायलोइट चट्टानों में मिले केल्क्रिट यूरेनियम की खोज से हुई है। यहां केल्क्रिट यूरेनियम का बहुत बड़ा भण्डार है जो मालानी युग यानी 745 मिलियन वर्ष से लेकर 680 मिलियन वर्ष पुराना है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Pareek

May 30, 2017

नई खोज यह बताती है कि विश्व में केल्क्रिट यूरेनियम के (नॉन कन्वेंशनल) सर्वाधिक भण्डार भारत में मौजूद हैं। इसकी पुष्टि जोधपुर के आगोलाई व बिनावास की ग्रेनावट व रायलोइट चट्टानों में मिले केल्क्रिट यूरेनियम की खोज से हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसार यहां केल्क्रिट यूरेनियम का बहुत बड़ा भण्डार है जो मालानी युग यानी 745 मिलियन वर्ष से लेकर 680 मिलियन वर्ष पुराना है।

अब तक केल्क्रिट यूरेनियम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया और कुछ अफ्रीकी देशों के रेगिस्तानी क्षेत्रों में मिला है। विश्व में अभी तक नॉन कन्वेंशनल यूरेनियम केवल 7 फीसदी है। एेसे में अनुमान है कि जोधपुर में मिले भण्डार नॉन कन्वेंशनल यूरेनियम के विश्व में सबसे बड़े भण्डार हैं। देश के परमाणु ऊर्जा ने विभाग ने थार रेगिस्तान में यूरेनियन खोज का कार्य चार वर्ष पूर्व जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के भू-विज्ञान विभाग को सौंपा।

विभाग के प्रो. केएल श्रीवास्तव के नेतृत्व में विवि की टीम ने सालावास, फिटकासनी, कांकाणी, दांतेवाड़ा, पोपावास-केरू में सर्वे किया। शहर से 40 किलोमीटर दूर जैसलमेर मार्ग पर आगोलाई और जयपुर रोड पर बिनावास के पास विवि को सफलता मिली। ग्राउण्ड पेनिट्रेटिंग राडार (जीपीआर) की मदद से यहां केल्क्रिट यूरेनियम खोजा गया।

यूरेनियम के यह खण्डार प्राचीन सरस्वती नदी की खत्म हो रही शाखाओं के किनारे पर है। नीओ टेक्टोनिक प्रक्रिया से सरस्वती नदी की धारा उलट गई। जहां इसकी धारा उलट गई, वहां भू-जल सूख गया। उस जगह पर यूरेनियम का निक्षेपण होता गया। यूरेनियम के साथ पोटाश, फास्फोरस और वेनेडियम खनिज भी है।

कहां मिलता है केल्क्रिट यूरेनियम केल्क्रिट यूरेनियम विश्व के उन रेगिस्तान क्षेत्रों में मिलता है जहां चट्टानें होती है और भू-जल भी रहता है। थार मरुस्थल में ग्रेनाइट व रायोलाइट चट्टानों की भरमार है। यहां भू-जल भी अच्छा खासा है। भू-जल के सूखने पर यूरेनियम अवक्षेपित हो जाता है।

जोधपुर में यूरेनियम का कार्नोटाइट अयस्क मिला है। खनन के बाद विभिन्न प्रक्रियाओं से कार्नोटाइट से यूरेनियम अलग किया जाएगा। केल्क्रिट एक सॉफ्ट यूरेनियम है।

राष्ट्रपति को रिपोर्ट

राष्ट्रपति के निर्देशानुसार यूरेनियम शोध कार्य किया है। केल्क्रिट यूरेनियम की खोज जोधपुर में हुई है। इसके कहां-कितने भण्डार हैं, इसकी रिपोर्ट राष्ट्रपति भवन भिजवा दी गई है। यह गोपनीय मामला है। - प्रो. केएल श्रीवास्तव, भू-विज्ञान विभाग, जेएनवीयू।


ये भी पढ़ें

image
Story Loader