8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: पहाड़ों पर पहली बर्फबारी ने आगरा मंडल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद अब कोहरे का अनुमान

  बारिश के बाद मौसम के मिजाज में परिवर्तन आने से सर्दी बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन में स्वेटर पहनकर लोग घरों से निकले।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Nov 30, 2019

आगरा। गुरुवार को कश्‍मीर से लेकर उत्‍तराखंड तक सीजन की पहली बर्फवारी ने आगरा मंडल में भी ठंडक में इजाफा कर दिया। गुरुवार को गरज और चमक के साथ आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, पीलीभीत, बरेली समेत ब्रज के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद यहां मौसम का मिजाज बदल गया है। अचानक तापमान में गिरावट आने से ठंडक काफी बढ़ गई है। इसके कारण शुक्रवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। वहीं सुबह शाम के बजाय लोग दिन के समय में भी स्वेटर पहने नजर आए। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा होने की आशंका जतायी है।

यह भी पढ़ें:पहली बार मां बन रही महिलाओं को 5000 रुपए दे रही सरकार

गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम के मिजाज के बीच हवाएं 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मथुरा के नौहझील में सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। दोपहर में भी कई इलाकों में बारिश हुई। शाम तक इसका असर आगरा में भी दिखने लगा। यहां दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। मौसम के अचानक इस बदलाव के कारण शुक्रवार को दिन में भी लोग घरों से पूरी बाजू के स्वेटर और जैकेट पहनकर निकले। बारिश के बाद से रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि तीन दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा होने के साथ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

स्वास्थ्य को लेकर रहें अलर्ट
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मौसम में लोगों के बीमार होने की आशंका काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे, बुजुर्ग, सांस के रोगी, हृदय रोगी विशेष सावधानी बरतें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। अधिक से अधिक गर्म तरल पदार्थ लें। फुल स्लीव के कपड़े पहनें।