
Weather forecast
आगरा। बीते दिनों तेज धूप ने तापमान को बढ़ा दिया था। दोपहर के समय तेज धूप खलने लगी थी। पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक पहुंच गया था। लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। गुरुवार दोपहर से ही बादलों ने डेरा डाल लिया। हल्की धूप बीच बीच में लुकाछिपी का खेल करती रही। दिनभर तेज हवाओं का सिलसिला चला। रात में गरज और चमक के साथ बारिश हुई। वहीं शुक्रवार को महाशिवरात्रि की सुबह की शुरुआत भी बादलों के साथ हुई। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री तक रहा।
21 से 25 फरवरी के बीच तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार यानी 21 फरवरी से मौसम के मिजाज और बदल जाएंगे। तापमान में गिरावट आएगी। ठंडक का असर रहेगा। तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम का ये हाल 25 फरवरी तक रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहने की संभावना है।
Published on:
21 Feb 2020 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
