4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का अनोखा कार्ड, पूरे शहर में है इसकी चर्चा

तीन भाषाओं वाले इस शादी के कार्ड को देखकर हर कोई हैरान।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 10, 2017

Marriage Card

Marriage Card

आगरा। शादी के आपने वैसे तो कई कार्ड देखें होंगे, लेकिन आगरा में एक अलग ही तरह का कार्ड छपवाया गया है। इस कार्ड की जमकर चर्चा हो रही है। ये कार्ड हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा में है। खास बात ये है कि इस कार्ड को एक अखबार की तरह छपवाया गया है।

ये तरीका एकदम नया
दरअसल 12 दिसंबर को सैय्यद खादिम अली हाशिम के पुत्र खावर का विवाह है। इस विवाह के लिए आमंत्रण पत्र बेहद खास तरीके का बनवाया गया है। इस आमंत्रण पत्र का नाम रखा गया है खावर की खबर। एक न्यूज पेपर में जिस तरह आप खबरें पढ़ते हैं, उसी तरह इस आमंत्रण पत्र में विवाह समारोह का पूरा कार्यक्रम दिया गया है। खास बात ये है कि न्यूज पेपर की तरह दिखने वाले इस आमंत्रण पत्र में हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया गया है, यानि तीनों ही तरह की एक ही प्रकार का कार्यक्रम पूरे आमंत्रण पत्र पर छपवाकर इसे छोटे से अखबार का रूप दिया गया है।

दिया है सभी को स्थान
इस आमंत्रण पत्र में सैय्यद खादिम अली हाशिम ने अपने पूरे परिवार के नाम भी प्रकाशित किए हैं। इसके साथ ही पीछे के पृष्ठ पर पूरे परिवार के फोटो भी छपवाए गए हैं। आमंत्रण पत्र में जो समारोह की खबर है, उसके अंदर परिवार का पूरा इतिहास बताया गया है, साथ ही पूरे परिवार में कौन कौन अहम सदस्य हैं, उनकी जानकारी भी दी गई है।

ये भी पढ़ें -

जाम में फंसे इस युवा को देख, पुलिसकर्मियों के उड़ गए होश, कुछ ही मिनटों में थानेदारों के साथ आ गया कई थानों का पुलिसफोर्स

कमिश्नर ने डीएम और एसएसपी को भी कर दिया पैदल, नहीं मिलेगी सरकारी कार

पीएम मोदी की सादगी के बारे में बता रहे थे भाजपा मेयर नवीन जैन, कार्यकर्ता ने कर दी बोलती बंद, देखें वीडियो

भाजपा ने किया हारने वालों का सम्मान, जीतने वालों को शाबाशी

शिक्षामित्रों को नहीं मिल रहा 10 हजार वेतन, यूपी सरकार को अब बड़ा झटका देने की तैयारी