
Yogi Sarkar gave Bungalow
आगरा। योगी सरकार शिवपाल यादव पर इतना मेहरबान क्यों है, इसका खुलासा आज आगरा आये उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। शिवपाल यादव को मायावती का बंगला दिया, उसके बाद समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए मंजूरी है। बता दें कि अभी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, उनके पिता मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीम मायावती के पास जेड प्लस सुरक्षा है।
ये बोले उपमुख्यमंत्री
आगरा आये उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि शिवपाल यादव एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं, इसलिय उन्हें बंगला दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रमोद तिवारी सहित कई लोगों को बंगला दे रखा है। उन्होंने ये साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी से शिवपाल यादव की कोई नजदीकी नहीं है। वहीं अलीगढ़ की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खास विचारधारा के चलते हो रहीं अलीगढ़ जैसी घटना। राजनीतिक दल के लोग इस विचारधारा को संरक्षण दे रहे हैं।
राममंदिर पर बोले उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि आपसी सहमति या कोर्ट के निर्णय राममंदिर का निर्माण होगा। शत्रुघ्न और यशवंत सिन्हा पर डॉ. दिनेश शर्मा ने पलटवार करते हुये कहा कि ये जिस मंच पर जाते हैं उसी की हार हो जाती है।
Published on:
13 Oct 2018 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
